Skip to main content

ताजा खबर

एक हफ्ते में ही हार्दिक से छिन गया नंबर 1 T20 ऑलराउंडर का ताज, ये स्पिनर पहुंचा टॉप पर

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मुकाबला 29 जून को खेला गया था और इसके बाद 3 जुलाई को आईसीसी ने नई टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी हुई थी। टी-20 वर्ल्ड कप में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर हार्दिक पांड्या 3 जुलाई को ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंच गए थे। लेकिन महज एक ही सप्ताह में वो फिर से नंबर दो पर पहुंच गए।

हार्दिक ने श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को रिप्लेस कर नंबर-1 की गद्दी हथियाई थी, लेकिन 10 जुलाई को आईसीसी ने जो ताजा टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी की है, उसमें एक बार फिर नंबर-1 ऑलराउंडर की रैंकिंग में नंबर एक पर हसरंगा हैं और हार्दिक दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। हसरंगा के रेटिंग पॉइंट्स 222 हैं, जबकि हार्दिक के रेटिंग पॉइंट्स 213 हैं।

नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस हैं और चौथे नंबर पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। पांचवें नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन मौजूद हैं। टीम इंडिया के अक्षर पटेल 12वें पायदान पर बने हुए हैं। आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल बैटिंग रैंकिंग में भी हार्दिक को नुकसान हुआ है। हार्दिक दो पायदान खिसककर 64वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में भी हार्दिक चार पायदान नीचे फिसल गए हैं।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी रैंकिंग में भी हुआ बड़ा बदलाव

गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष-10 स्थानों में कुछ बदलाव हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा (7वें), अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी (8वें) और श्रीलंका महेश थीक्षाना (10वें) को लाभ मिला है। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को जिम्बाब्वे सीरीज में आराम दिया गया है, जिसके चलते उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में छह विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई आठ स्थान ऊपर 14वें पर पहुंच गए हैं।

वहीं बल्लेबाजों की सूची में ऋतुराज गायकवाड़ 13 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में पहुंच गए हैं। वह 662 रेटिंग अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 77 रन की शानदार पारी खेली। ‘शतकवीर’ अभिषेक शर्मा ने रैंकिंग में धमाकेदार एंट्री की है। वह 75वें पायदान पर आ गए हैं। डेब्यू मैच में शून्य पर पवेलियन लौटने वाले अभिषेक ने इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे दूसरे टी20 में तूफानी शतक ठोका था।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...