Skip to main content

ताजा खबर

एक समय सुसाइड करने वाले थे मोहम्मद शमी, लेकिन इस वजह से बदल लिया था मन

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल में ही इंडिया टीवी के फेमस शो ‘आप की अदालत’ में नजर आए हैं। इस शो में शमी ने प्रोफेशनल और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। हालांकि, अपनी इस बातचीत में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया।

शमी ने बताया है कि जब वह अपने जीवन में खराब दौर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सुसाइड करने के बारे में सोचा था, लेकिन फिर खेल के बारे में सोचने के बाद, उन्होंने अपना इरादा बदल दिया था।

मोहम्मद शमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि अपने बीते जीवन की एक घटना को याद करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा, “सोचा जरूर, पर हुआ नहीं। शुक्र है वरना मेरे से विश्व कप मिस हो जाता, क्योंकि जब मेरे दिमाग में वो विचार आया था कि ये समय है जिंदगी खत्म करने का, लेकिन फिर मैंने सोचा, इस खेल ने मुझे इतना नाम दिया, जिस चीज के लिए मीडिया मेरे पीछे है, उसको छोड़कर इसे कूदने के चक्कर में वो सोच, वो प्यार याद आया। सोचा चलो इसको छोड़ो, चलो गेम में लगते हैं फिर।”

गौरतलब है कि इस साल जुलाई में कलकत्ता हाईकोर्ट ने शमी को उनसे अलग रह रही पत्नी हसीन जहां और बेटी को हर महीने 4 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया था, जिसमें जहां को 1.50 लाख रुपये महीने, जबकि बेटी को 2.50 लाख रुपये का गुजाराभत्ता शामिल था। बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी साल 2014 में हुई थी, और 2015 में उन्हें एक बेटी हुई। हालांकि, साल 2018 में शमी व जहां अलग हो गए, व उनकी पत्नी ने शमी पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए।

खैर, इस समय मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापिस जगह बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। आखिरी बार वह भारत के लिए चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। 35 वर्षीय शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच में 229, 108 वनडे मैचों में 206 और 25 टी20 मैचों में 27 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...