Skip to main content

ताजा खबर

एक शतक ने बदल दी NKR की जिंदगी, आंध्र प्रदेश बोर्ड ने किया 25 लाख देने का ऐलान

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार शतक लगाकर पूरे क्रिकेट जगत को प्रभावित किया है। शतक लगाने के बाद इस वक्त चारों ओर नीतीश रेड्डी की वाह-वाही हो रही है। इसी बीच आंध्र क्रिकेट संघ ने युवा ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी को 25 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की।

आंध्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष केसिनेनी शिवनाथ ने कहा, ‘‘यह आंध्र क्रिकेट संघ के लिए भाग्यशाली दिन और खुशी का पल है। हमें बहुत खुशी है कि आंध्र के एक खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए भारतीय टीम में चुना गया। आंध्र क्रिकेट संघ इस उपलब्धि के लिए नीतिश रेड्डी को सम्मान के तौर पर 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देगा।’’

चंद्रबाबू नायडू ने नीतीश कुमार रेड्डी के लिए किया खास ट्वीट

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मेलबर्न में युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी को उनके शतक के लिए बधाई दी। नीतीश रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पर्थ में अपना पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने दो शानदार पारियां खेल कर सभी को प्रभावित किया था और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

चंद्राबाबू नायडू ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 के चौथे टेस्ट मैच में शतक बनाने के लिए विशाखापत्तनम के युवा के. नीतीश कुमार रेड्डी को बधाई। टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला तीसरा सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बनना और भी अधिक खुशी की बात है।

हम जानते हैं कि उन्होंने रणजी में आंध्र के लिए कई जीत हासिल की हैं। अंडर 16 स्तर पर भी अद्भुत जीत हासिल की है। मैं दिल से कामना करता हूं कि वह ऐसी और जीत हासिल करें और भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनें और देश की प्रतिष्ठा को मजबूत करें।’

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, 2nd Unofficial Test: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी के चलते इंडिया ‘ए’ ने श्रीलंका ‘ए’ को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज 1-0 से की अपने नाम

SL A vs IND A: Brar’s Bowling Masterclass Seals Series Triumph for India A in Sri Lanka (image via X) तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन (मैच में 10...

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड! इतिहास में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

Shreyas Iyer Sets History with Unwanted Winless Record as India Captain (image via getty) भारतीय टी20आई कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर...

SM Trends: 5 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) उत्तर प्रदेश की अध्यात्म नगरी वाराणसी में हाल में ही बनकर तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल...

‘उस ओवर ने सब कुछ बदल दिया’ – पार्थिव पटेल ने बताया टीम इंडिया कहां हारी दूसरा टी20 मैच

Parthiv Patel pinpoints where India lost second T20I against England (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई...