Skip to main content

ताजा खबर

“एक लाइन का मैसेज भेजा था जिसमें लिखा था कि….”- Sanju Samson को लेकर KCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

“एक लाइन का मैसेज भेजा था जिसमें लिखा था कि….”- Sanju Samson को लेकर KCA अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)BCCI ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। उस स्क्वॉड में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम नहीं है और इसके पीछे को वजह विजय हजारे ट्रॉफी में उनके ना खेलने को मानी जा रही है। मगर केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयश जोर्ज को ऐसा नहीं लगता। हालांकि उन्होंने इस घरेलू टूर्नामेंट में सैमसन के ना खेलने पर चुप्पी तोड़ी है।

KCA अध्यक्ष जयश ने कहा कि जब सैमसन का मन हो तब वह टीम में शामिल हो सकते हैं, इसके लिए एक पॉलिसी है। बता दें, संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी से पहले केरल के ट्रेनिंग कैंप को अटैंड करने से मना कर दिया था, हालांकि आगे को लेकर उन्होंने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी।

Sanju Samson को लेकर KCA अध्यक्ष जयश जॉर्ज ने दिया बड़ा बयान

केसीए अध्यक्ष ने कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि सैमसन के टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्रॉफी) से बाहर होने की वजह से उन्हें बाहर रखा गया। उन्हें विजय हजारे टीम में शामिल न किए जाने का कारण यह था कि उन्होंने एक लाइन का मैसेज भेजा था जिसमें लिखा था कि वह 30 खिलाड़ियों के प्रैक्टिस कैंप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हम सभी को लग रहा था कि वह टीम की अगुआई करेंगे क्योंकि वह हमारे व्हाइट-बॉल कप्तान हैं और उन्होंने SMAT सीजन में भी टीम की अगुआई की थी।”

जयश ने कहा, “इसलिए हमने आगे बढ़कर टीम की घोषणा की और बाद में उन्होंने एक मैसेज भेजा कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं। चाहे वह संजू सैमसन हो या कोई और खिलाड़ी, केसीए के पास एक पॉलिसी है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।”

जयश जोर्ज ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि संजू को टीम में आने के लिए किसी कैंप की आवश्यकता नहीं है, लेकिन क्या केरल की टीम ऐसी है कि वह तभी आ सकता है और प्रतिनिधित्व कर सकता है जब उसे ऐसा करने का मन हो? सैमसन भारतीय टीम में कैसे पहुंचे? यह केवल केसीए के माध्यम से ही संभव हुआ। इसका मतलब यह नहीं है कि आप केवल तभी केरल की टीम में शामिल हो सकते हैं जब आपको ऐसा करने का मन हो।”

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...