
KCA अध्यक्ष जयश ने कहा कि जब सैमसन का मन हो तब वह टीम में शामिल हो सकते हैं, इसके लिए एक पॉलिसी है। बता दें, संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी से पहले केरल के ट्रेनिंग कैंप को अटैंड करने से मना कर दिया था, हालांकि आगे को लेकर उन्होंने किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी थी।
Sanju Samson को लेकर KCA अध्यक्ष जयश जॉर्ज ने दिया बड़ा बयान
केसीए अध्यक्ष ने कहा, “मुझे यकीन नहीं है कि सैमसन के टूर्नामेंट (विजय हजारे ट्रॉफी) से बाहर होने की वजह से उन्हें बाहर रखा गया। उन्हें विजय हजारे टीम में शामिल न किए जाने का कारण यह था कि उन्होंने एक लाइन का मैसेज भेजा था जिसमें लिखा था कि वह 30 खिलाड़ियों के प्रैक्टिस कैंप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हम सभी को लग रहा था कि वह टीम की अगुआई करेंगे क्योंकि वह हमारे व्हाइट-बॉल कप्तान हैं और उन्होंने SMAT सीजन में भी टीम की अगुआई की थी।”
जयश ने कहा, “इसलिए हमने आगे बढ़कर टीम की घोषणा की और बाद में उन्होंने एक मैसेज भेजा कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं। चाहे वह संजू सैमसन हो या कोई और खिलाड़ी, केसीए के पास एक पॉलिसी है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।”
जयश जोर्ज ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि संजू को टीम में आने के लिए किसी कैंप की आवश्यकता नहीं है, लेकिन क्या केरल की टीम ऐसी है कि वह तभी आ सकता है और प्रतिनिधित्व कर सकता है जब उसे ऐसा करने का मन हो? सैमसन भारतीय टीम में कैसे पहुंचे? यह केवल केसीए के माध्यम से ही संभव हुआ। इसका मतलब यह नहीं है कि आप केवल तभी केरल की टीम में शामिल हो सकते हैं जब आपको ऐसा करने का मन हो।”
IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क
IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं
20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

