
Team India (Photo Source: Getty Images)
चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में अब महज 9 दिनों का वक्त बाकी रह गया है। ये टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, वहीं अन्य सभी मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे और टूर्नामेंट की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास रहेगी। टीम इंडिया अपने मुकाबले न्यूट्र्ल वेन्यू पर खेलेगी।
लेकिन क्या आप जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा है? भारतीय टीम ने कितनी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है? दरअसल इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। अब तक भारतीय टीम महज एक बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रही है।
भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 अपने नाम किया था। साथ ही भारत एक बार संयुक्त विजेता रहा है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2002 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना था, लेकिन वो मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
यह भी पढ़े:- “अच्छे लोगों के साथ अच्छा ही होता है…भगवान ग्रेट हैं”- रोहित की तारीफ में SKY ने शेयर किया प्यारा पोस्ट
Champions Trophy में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पहली बार साल 1998 में खेला गया था। इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश ने की थी। साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था। भारतीय टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था।
इसके बाद अगले साल भारतीय टीम फिर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ फाइनल बारिश में धुल गया इसके बाद भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?
“बाबर आजम बने ‘डमी कप्तान’, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए था”: पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज राशिद लतीफ ने साधा निशाना
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल और सोनल दिनुशा को शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग
अजीत अगरकर बने रहेंगे चीफ सेलेक्टर या होगी विदाई? BCCI के साथ जल्द हो सकती है आर-पार की बैठक

