Skip to main content

ताजा खबर

एक बार रविचंद्रन अश्विन को भी रवि शास्त्री से खानी पड़ी थी डांट, क्रिकेटर ने खुद साझा किया मजेदार किस्सा

Ravichandran Ashwin and Ravi Shastri (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी BGT सीरीज के, एडिलेड ओवल में हुए तीसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

दूसरी ओर, अब जबकि वह रिटायर हो चुके हैं, तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के बारे में एक खुलासा करते हुए कहा है कि उन्होंने एक बार उन्हें डांटा था। अश्विन को यह डांट साल 2018 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान पड़ी थी, क्योंकि वह इयान वार्ड के साथ अपनी मास्टरक्लास गेंदबाजी और कैरम गेंद को लेकर बाकी चीजों पर बात कर रहे थे।

जब अश्विन को रवि शास्त्री से बड़ी थी डांट

बता दें कि हाल में ही रिटायरमेंट के बाद, स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट के बात करते हुए अश्विन ने कहा- उस मास्टरक्लास के लिए मुझे रवि शास्त्री से बहुत फटकार मिली। मुझे यकीन है कि आपने उनके बारे में सुना होगा। मुझे लगता है कि वह अपनी बात रखते थे, लेकिन किसी तरह, मेरे अंदर, मुझे इसके बारे में कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं हुआ। मुझे लगता है कि खेल में दो चीजें हैं, है न?

अश्विन ने आगे कहा- एक यह कि आपके पास जो है उसे देने में सक्षम होना चाहिए, और दूसरा यह कि आप दूसरे छोर पर जो फेंकते हैं उसका जवाब देने में सक्षम होना चाहिए, और मुझे हमेशा विश्वास था, और मेरे पास यह कहने का साहस था, कि मुझे जो करना है, वह यहां है।

खैर, आपको भारत के साल 2018 के इंग्लैंड दौरे के बारे में बताएं तो उस टूर के दौरान टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड ने 1-4 से हराय था। हालांकि, आर अश्विन का प्रदर्शन इस सीरीज के दौरान संतोषजनक रहा था।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...