Skip to main content

ताजा खबर

एक नजर डालिए ENG vs SA मुकाबले के टॉप-10 मीम्स पर

England vs South Africa (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG vs SA) के बीच रोमांचक मैच, आज 21 जून को डैरेन सैमी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर, सेमीफाइनल में पहुंचने की दावेदारी को और ज्यादा मजबूत कर लिया है।

मैच में एक समय साउथ अफ्रीका से मिले 164 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरुरत थी, लेकिन एनरिक नाॅर्खिया ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 6 रन ही खर्चे और अपनी टीम को मैच जिता दिया। तो वहीं इस जीते हुए मैच को इंग्लैंड के हाथों से फिसलने के बाद, सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस काफी मीम्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया

मैच के बारे में आपको बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रोटीज टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो जोफ्रा आर्चर को 3 और मोईन अली व आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब इंग्लैंड साउथ अफ्रीका से मिले 164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 156 रन ही बना पाई। इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 53 और लियम लिविंगस्टोन ने 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वे टीम को मैच नहीं जिता सके।

साथ ही साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ओटीनिल बार्टमैन और एनरिक नाॅर्खिया को 1-1 विकेट मिला।

एक नजर डालिए इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच के टाॅप फनी मीम्स पर

Temba Bavuma, I apologise, I wasn’t familiar with Reeza Hendricks’ game#ENGvsSA pic.twitter.com/IK8yFq68mi

— Aman (@CricketSatire) June 21, 2024

Proteas on 🔥#T20WorldCup #EngvsSA pic.twitter.com/fskf2DlCnV

— Sunrisers Army (@srhorangearmy) June 21, 2024

Moeen nation rn : 😭💀#ENGvsSA #SAvsENG pic.twitter.com/Ib9rGfGbZf

— LeoDas_MSDian™🦁 (@Leodas_Msd) June 21, 2024

 

আরো ताजा खबर

IRE vs AFG: आयरलैंड पर रोमांचक जीत के साथ अफगानिस्तान ने 2027 ODI WC के लिए किया क्वालीफाई

Rashid Khan Stars as Afghanistan Seal 2027 World Cup Spot (image via X) Afghanistan qualify for 2027 World Cup: सोमवार, 10 अगस्त को बेलफास्ट में खेले गए रोमांचक तीसरे वनडे...

पतले दिखने के लिए वजन घटाने वाले इंजेक्शन ले रहे हैं कई भारतीय क्रिकेटर्स? सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Several Indian Cricketers Reportedly Using Weight-Loss Injections to Look Leaner (image via X) Indian cricketers weight loss injections: भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक नई खबर के अनुसार, हालिया रिपोर्ट्स में...

11 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. इसका स्वाद जितना ज्यादा चखेंगे, उतना ही ज्यादा वहां जाना चाहेंगे: जेमिमा रोड्रिग्ज का लक्ष्य पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है जिओहॉटस्टार की...

Sourav Ganguly और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, कोलकाता पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Sourav Ganguly Files Police Complaint in Kolkata Over Death Threats to Him and Wife Dona (image via X) Sourav Ganguly death threats: भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान और बंगाल क्रिकेट...