Skip to main content

ताजा खबर

एक और इतिहास रचने के करीब पहुंचे जायसवाल, 283 रन बनाते ही तोड़ देंगे तेंदुलकर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

पर्थ टेस्ट जीतकर भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज शानदार अंदाज में किया है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ही टेस्ट में 295 रनों से धूल चटाई। जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने भी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यशस्वी जायसवाल ने कंगारुओं के खिलाफ 161 रनों की शानदार पारी खेलकर अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा। इस शतक के साथ वह सचिन तेंदुलकर के 14 साल पुराने रिकॉर्ड के और नजदीक पहुंच गए हैं। यह रिकॉर्ड है एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का। सचिन तेंदुलकर बतौर भारतीय इस लिस्ट के टॉप पर हैं।

सचिन ने साल 2010 में 14 मैचों की 23 पारियों में 78.10 की औसत के साथ 1562 रन बनाए थे। वहीं यशस्वी जायसवाल इस साल यानी 2024 में 12 मैचों की 23 पारियों में 58.18 की औसत के साथ 1280 रन बना चुके हैं। यशस्वी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से अब मात्र 283 रन दूर हैं, हालांकि उन्हें यह रन अगले तीन मैचों में ही बनाने होंगे और जिस फॉर्म से वो गुजर रहे हैं उसको देखते हुए वो इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं।

वहीं बात वर्ल्ड क्रिकेट की करें तो टेस्ट में एक कैलेंडर्स ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम है, जिन्होंने साल 2006 में 99.33 की औसत से 1788 रन बनाए थे। इस लिस्ट में विव रिचर्ड्स 1710 रनों के साथ दूसरे तो जो रूट 1708 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। यशस्वी जायसवाल के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ पाना इस साल नामुमकिन लग रहा है।

टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

सचिन तेंदुलकर- 1562 (2010)

वीरेंद्र सहवाग- 1462 (2008)

वीरेंद्र सहवाग- 1422 (2010)

सुनील गावस्कर- 1407 (1979)

सचिन तेंदुलकर- 1392 (2002)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...