Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने, कोहली-रोहित को पछाड़ा

Virat Kohli & Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। ऋषभ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

ऋषभ पंत को मिलेगी विराट कोहली से ज्यादा सैलरी

ऋषभ पंत बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-B के खिलाड़ी बै, उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। आईपीएल और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को मिलाकर पंत की कुल सालाना कमाई अब 30 करोड़ रुपये हो गई है। विराट कोहली बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-A+ के खिलाड़ी है, उन्हें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, क्रिकेट से उनकी सालाना कमाई अब 28 करोड़ रुपये हैं।

श्रेयस अय्यर को इस कारण नहीं मिली लिस्ट में जगह

CNBCTV18 के अनुसार, इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर को भी शामिल किया जा सकता था, जिन्हें मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, श्रेयस के पास बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, जिसके चलते वह लिस्ट में नहीं है।

जडेजा और बुमराह भी है लिस्ट में शामिल

आईपीएल और बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भी शामिल है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (25 करोड़) लिस्ट में तीसरे, रवींद्र जडेजा (25 करोड़) चौथे और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (23.30 करोड़) पांचवें स्थान पर है।

आईपीएल सैलरी और बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट को मिलाकर ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी-

प्लेयर
IPL सैलरी
BCCI कॉन्ट्रैक्ट/ग्रेड
कुल कमाई
ऋषभ पंत
27 करोड़
3 करोड़/ ग्रेड B
INR 30 करोड़
विराट कोहली
21 करोड़
7 करोड़/ ग्रेड A+
INR 28 करोड़
जसप्रीत बुमराह
18 करोड़
7 करोड़/ ग्रेड A+
INR 25 करोड़
रवींद्र जडेजा
18 करोड़
7 करोड़/ ग्रेड A+
INR 25 करोड़
रोहित शर्मा
16.30 करोड़
7 करोड़/ ग्रेड A+
INR 23.30 करोड़

আরো ताजा खबर

‘पाकिस्तान में टैलेंट की कमी नहीं’: इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद कोच ने किया खिलाड़ियों का बचाव

ENG vs PAK: Pakistan Batting Coach Michael Smith Backs Young Squad Amid Dismal Tour of England (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत को अरुण जेटली स्टेडियम में मिला विजिटर ड्रेसिंग रूम, जानें क्यों हुआ ऐसा?

Arun Jaitley Stadium for Afghanistan T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है।...

लंबे ब्रेक से बिगड़ जाती है मेरी रिदम: मोहम्मद सिराज का अपनी गेंदबाजी और फिटनेस पर बड़ा बयान

‘I’m purely a rhythm bowler’: Mohammed Siraj explains pace dip after long hiatus (image via X) तेज गेंदबाजों के लिए, आज के क्रिकेट के लगातार चलने वाले शेड्यूल में आराम...

11 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर...