
Rishabh Pant (Photo Source: X)
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की और कुछ और रिकार्ड्स अपने नाम किया। पंत कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय तो बने ही, इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया।
ऋषभ पंत उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम 84 रन पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी हुई थी। उस मुश्किल समय में भारत के संकट मोचक बने पंत ने अपना 13वां टेस्ट अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में 36 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया और एक नया कीर्तिमान रचा। यह किसी भी भारतीय द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय-
ऋषभ पंत- 36
यशस्वी जायसवाल- 41
हरभजन सिंह-42
सरफराज खान- 42
ऋषभ पंत ने अपने नाम किया ये अनोखा रिकॉर्ड
अपनी इसी पारी में दो छक्के लगाकर ऋषभ पंत ने वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर पाया। पंत के इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में 66 छक्के हो गए हैं जो उनके द्वारा खेली गई (65) पारियों से अधिक है। ऋषभ पंत ने अभी तक 38 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 65 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। वह कम से कम 50 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके छक्के उनकी पारियों से अधिक है।
पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 59 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर विकेटकीपर 100 के अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ 50 से अधिक रन की सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले भारत के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में पंत से आगे अब सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट हैं।
टेस्ट में विकेटकीपर द्वारा 100+ स्ट्राइक रेट के साथ सर्वाधिक 50+ स्कोर
8 – एडम गिलक्रिस्ट
5 – ऋषभ पंत*
4 – एमएस धोनी
4 – जॉनी बेयरस्टो
4 – सरफराज अहमद
3 – क्विंटन डी कॉक
3 – निरोशन डिकवेला
3 – मैट प्रायर
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

