Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत ने तूफानी अर्धशतक से रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में यह उपलब्धि हासिल कर बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Rishabh Pant (Photo Source X)

Rishabh Pant: भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। ऋषभ पंत ने पहली ही गेंद से आक्रामक खेल खेलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की क्लास ले ली। दूसरे दिन दूसरी पारी में एक बार फिर ऋषभ पंत की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। पहली ही गेंद पर पंत ने स्कॉट बोलैंड को छक्का जड़ दिया।

THE INNINGS HIGHLIGHTS OF RISHABH PANT 💪

– What a knock, one to remember in BGT history. pic.twitter.com/jrIS9F6BDf

— Johns. (@CricCrazyJohns) January 4, 2025

इसके बाद भी पंत यहीं नहीं रुके, उन्होंने हर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज की जमकर धुनाई की। इसके साथ ही दूसरी पारी में पंत ने महज 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास 

सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने तूफानी बल्लेबाजी की और महज 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। अब पंत किसी प्रतिद्वंद्वी टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह रिकॉर्ड पहले इंग्लैंड के जॉन ब्राउन और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स के नाम था, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 33 गेंदों में अर्द्धशतक बनाया था। लेकिन अब ऋषभ पंत उनसे आगे निकल गए हैं।

जब ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तो टीम इंडिया 78 रन पर 4 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद ऋषभ पंत ने दमदार शॉट्स से ऑस्ट्रेलिया के हर गेंदबाज को धो डाला। इस मैच में ऋषभ पंत ने 33 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।

यही नहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले पंत ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में अर्धशतक लगाया था। जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है।

BACK TO BACK SIXES AGAINST STARC BY RISHABH PANT. 🥶

– He stood in both the innings for India. 🇮🇳pic.twitter.com/OwZvRvJBO0

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 4, 2025

ऋषभ पंत निकले सबसे आगे

यह टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले 2022 में पंत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में महज 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर टेस्ट क्रिकेट में 31 गेंदों में अर्धशतक लगा चुके हैं।

1982 में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव ने पहली बार भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था। कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक बनाया।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों पर)

28 गेंद – ऋषभ पंत (बनाम श्रीलंका) बेंगलुरु 2022

29 गेंद – ऋषभ पंत (बनाम ऑस्ट्रेलिया) सिडनी 2025

30 गेंद – कपिल देव (बनाम पाकिस्तान) कराची 1982

31 गेंद – शार्दुल ठाकुर (बनाम इंग्लैंड) द ओवल 2021

31 गेंद – यशस्वी जायसवाल (बनाम बांग्लादेश) कानपुर 2024

NEVER SAY ANYTHING TO RISHABH PANT – HE HAS HIS OWN WAY. 🥶 pic.twitter.com/LiqwLAMjWH

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 4, 2025

আরো ताजा खबर

4 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव भारत के महान ऑलराउंडर और 1983...

ENG vs IND: कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा टी20आई? जानें भारत में फ्री में कैसे देखें लाइव 

ENG vs IND 2nd T20i (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच इस समय पांच मैचों की टी20आई सीरीज...

क्या इतिहास बन जाएगा वनडे क्रिकेट? पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने फाॅर्मेट को लेकर रखा अपना पक्ष, टी20 पर भी दिया बयान

2011 World Cup (Image Credit- Twitter) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि आने वाले समय में टी20 क्रिकेट का महत्व और बढ़ेगा, जबकि वनडे क्रिकेट...

वैभव सूर्यवंशी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जितने ही प्रतिभाशाली, लेकिन उन्हें समय दें: कपिल देव

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के महान ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उनका...