Skip to main content

ताजा खबर

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप 10 में अपनी जगह की पक्की

ऋतुराज गायकवाड़ ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप 10 में अपनी जगह की पक्की

Ruturaj Gaikwad (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 13 पायदान की लंबी उछाल लगाई है और उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह पक्की की है। बता दें, ऋतुराज गायकवाड़ ने जिंबाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 47 गेंदों में 77 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली थी।

उनकी इस पारी की वजह से भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था और 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-1 के बराबरी की थी। ऋतुराज गायकवाड़ की टी20 करियर की शुरुआत इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई थी लेकिन 2023 एशियन गेम्स में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता और साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खिलाड़ी के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

ऋतुराज ने गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के तीसरे मुकाबले में अपना पहला टी20 शतक जड़ा। जिंबाब्वे के खिलाफ खेली गई पारी की वजह से अब ऋतुराज गायकवाड़ टी20 फॉर्मेट में सातवें पायदान पर आ चुके हैं। यही नहीं अभी इस दौरे में तीन टी20 मुकाबले और खेलने हैं और अगर ऋतुराज इन तीनों में ही भाग लेते हैं तो वो अपनी टी20 रैंकिंग में और भी इजाफा कर सकते हैं।

बता दें, आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव है जबकि पहले पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड है। यशस्वी जायसवाल की टी20 रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली है और वो टॉप 10 से बाहर हो गए है।

रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी रैंकिंग में भी हुआ इजाफा

दूसरी टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अभिषेक शर्मा ने दूसरे मुकाबले में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा था और वो अब इस रैंकिंग में 75वें पायदान पर आ चुके हैं।

अभिषेक शर्मा की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। रिंकू सिंह की बात की जाए तो उन्होंने 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और वो अब 39वें पायदान पर पहुंच चुके हैं।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...