Skip to main content

ताजा खबर

“उस दिन ड्रेसिंग रूम में उनसे नजरें मिलाने से बचने की कोशिश कर रहे थे”- धोनी के गुस्से को लेकर इस प्लेयर ने किया बड़ा खुलासा

“उस दिन ड्रेसिंग रूम में उनसे नजरें मिलाने से बचने की कोशिश कर रहे थे”- धोनी के गुस्से को लेकर इस प्लेयर ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni (Pic Source-X)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी मैदान के अंदर और बाहर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से फैंस ने उन्हें कैप्टन कूल का दर्जा दिया है। हालांकि कई मुकाबले ऐसे भी होते हैं जहां धोनी जैसा कप्तान भी खुद को शांत नहीं रख पाते हैं और अपना आप खो देते हैं। हालांकि धोनी की अगुवाई में ऐसा कम ही देखने को मिलता है, मगर हाल ही में एक किस्सा उनके पूर्व साथी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने शेयर किया है।

जब मैच हारने के बाद गुस्से से लाल हो गए थे MS Dhoni

CSK के इस पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि आईपीएल में आरसीबी से एक मैच हारने के बाद धोनी इतना गुस्सा हो गए थे कि हर कोई ड्रेसिंग रूम में उनसे नजरें बचाता फिर रहा था। सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने इनसाइड स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू के दौरान उस मैच को याद करते हुए बताया, “चेन्नई में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में हम 110 रन के टारगेटा का पीछा कर रहे थे।

हमने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए और मैच हार गए। यह उन मैचों में से एक था जिसमें हम चेपॉक में आरसीबी के खिलाफ 110 रन भी नहीं बना पाए थे। उस मैच के बाद धोनी काफी गुस्से में नजर आए थे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मैं अनिल कुंबले के खिलाफ लैप शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गया। मैं खुद को LBW कर गया। वह (एमएस धोनी) ड्रेसिंग रूम में आ रहे थे और मैं वहीं खड़ा था और मेरे सामने एक छोटी सी पानी की बोतल थी और एमएस ने उसे पार्क से बाहर फेंक दिया, और मैं हैरान रह गया! हम सभी उस दिन ड्रेसिंग रूम में उनसे नजरें मिलाने से बचने की कोशिश कर रहे थे।”

आपको बता दें कि, धोनी की अगुवाई में ही चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक बनी। उनकी कप्तानी में चेन्नई ने कुल 5 खिताब जीते हैं। हालांकि पिछले सीजन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी, उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की कमान संभाली। आईपीएल 2025 में माही खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला अभी तक नहीं हुआ है।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...