Skip to main content

ताजा खबर

‘उसे लगता है वह गेम से बड़ा हो गया है’, दूसरे T20I में खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने वानिंदु हसरंगा की लगाई जमकर क्लास

उसे लगता है वह गेम से बड़ा हो गया है दूसरे T20I में खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने वानिंदु हसरंगा की लगाई जमकर क्लास

Wanindu Hasaranga (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका और भारत के बीच 28 जुलाई को पल्लेकेले में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया, जहां बारिश से प्रभावित मैच में मेहमान टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबले में वानिंदु हसंरगा (Wanindu Hasaranga) बेहद महंगे साबित हुए और उन्होंने दो ओवर के स्पैल में 34 रन दिए, जबकि सिर्फ एक विकेट हासिल किया। वहीं हसंरगा के इस प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि 27 वर्षीय खिलाड़ी को लगता है कि वह गेम से बड़ा हो गया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि, नंबर एक ऑलराउंडर, वानिंदु हसरंगा। मुझे लगता है कि वह क्रिकेट से भी बड़ा हो गया है। क्रिकेट छोटा है, वह बड़ा है। वह पहली गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गया। गेंद के साथ भी अच्छा नहीं रहा। सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल ने जमकर रन बटोरे।

बासित अली ने हसरंगा पर कसा तंज

उन्होंने हसरंगा (Wanindu Hasaranga) पर तंज कसते हुए कहा कि श्रीलंका को उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देना चाहिए और बाकी मुकाबलों से आराम दे देना चाहिए।

बासित अली ने कहा, मेरे हिसाब से मैन ऑफ द मैच हसरंगा को दिया जाना चाहिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दीजिए और उन्हें तीसरे मैच के लिए आराम करने के लिए कहिए। वह मूर्खतापूर्ण शॉट मारते हैं और उनकी गेंदबाजी भी वैसी ही है। ऐसा लग रहा है जैसे वह बूम बूम बुमराह बन गए हैं, उन्हें बिश्नोई से सीखना चाहिए।

इसके अलावा पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि, श्रीलंका के मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर सके। मुझे लगता है कि भारत का दबदबा ऐसा है कि श्रीलंका भारत के नाम से डरता है। दोनों मैचों में, अच्छी साझेदारियां हुईं और फिर अचानक टूट गईं। मुझे नहीं पता कि उनका मध्यक्रम कैसे बल्लेबाजी करनी है जानता है या नहीं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय टीम के लिए गुड न्यूज! ऋषभ पंत की वापसी लगभग तय; 12 नवंबर को होगा फिटनेस टेस्ट

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टीम में वापसी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज...

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने खेली 160 रनों की दमदार पारी; गिल और मयंक अग्रवाल के खास क्लब में हुए शामिल

Aaryavir Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...