
Rohit Sharma and Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)
भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। एडिलेड टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नंबर-6 पोजिशन पर बल्लेबाजी की थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने ओपनिंग की थी, क्योंकि पर्थ टेस्ट में दोनों बल्लेबाजों के बीच 201 रनो की रिकॉर्ड साझेदारी हुई थी।
आगामी गाबा टेस्ट में क्या भारत बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करेगी? यह सवाल सबके मन में चल रहा है। इस बीच दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि रोहित शर्मा को टीम के भविष्य के लिए नंबर-6 पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए।
रोहित पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है- चेतेश्वर पुजारा
रोहित शर्मा इस साल टेस्ट क्रिकेट में अब तक बल्ले से स्ट्रगल करते हुए नजर आए हैं। पिछले 6 टेस्ट मैचों में उनका औसत 11.83 का है। दूसरे बच्चे के जन्म के कारण रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेला था। दूसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी की, लेकिन पहली पारी में 3 रन और दूसरी पारी में 6 रन ही बना पाए।
चेतेश्वर पुजारा ने ESPNcricinfo द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बात करते हुए कहा,
“उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए हैं और ऑस्ट्रेलिया में भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही, इसलिए उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का थोड़ा दबाव है। लेकिन उनके जैसे खिलाड़ी को जो अपने खेल को अच्छी तरह से जानते हैं, उन्हें बस अधिक पॉजिटिव होना होगा और अपने फुटवर्क पर थोड़ा और काम करना होगा। अगर उनका स्ट्राइड थोड़ा बड़ा होगा, तो इससे उन्हें मदद मिलेगी।”
पुजारा ने आगे इस बात पर जोर दिया कि रोहित शर्मा को स्टंप लाइन बहुत परेशान कर रही है, जिस पर उन्हें नेट्स में अभ्यास करना होगा। और भारत के भविष्य को देखते हुए उन्हें नंबर-6 पर ही बैटिंग करनी चाहिए।
“स्टंप लाइन उसे बहुत परेशान कर रही है। वह बोल्ड और LBW आउट हो रहे हैं, जो उनके लिए थोड़ी चिंता की बात है। यही वह लाइन है जिस पर उन्हें नेट्स में काम करना होगा, क्योंकि ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर वह अधिक सहज दिखते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें नंबर 6 पर बल्लेबाजी जारी रखनी चाहिए। हम भारत के भविष्य, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को देख रहे हैं। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की, शुभमन के भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की संभावना है। हमें लंबी अवधि के बारे में सोचना चाहिए और इसलिए मुझे लगता है कि रोहित को नंबर 6 पर बल्लेबाजी जारी रखनी चाहिए।”
NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े
क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच
BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल
SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

