Skip to main content

ताजा खबर

“उसे अब टी20 क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहिए…”- पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने लगाई बाबर आजम की क्लास

उसे अब टी20 क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहिए- पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने लगाई बाबर आजम की क्लास

Babar Azam & Kris Srikkanth (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पहले दो मैचों में टीम को अमेरिका और भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। फिर कनाडा के खिलाफ मैच में टीम ने पहली जीत दर्ज कर सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा जरूर रखा था। लेकिन अमेरिका और आयरलैंड के बीच बारिश के कारण मैच रद्द होने से टीम को तगड़ा झटका लगा।

पिछले संस्करण की उपविजेता ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मैच खेलने से पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई थी। पाकिस्तान को अगले टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा। पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद से ही बाबर आजम सबके निशाने में हैं।

कप्तानी हो या व्यक्तिगत प्रदर्शन फैंस और दिग्गज खिलाड़ी बाबर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी के. श्रीकांत ने बाबर को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्रीकांत का कहना है कि बाबर आजम को टी20 क्रिकेट अब खेलना ही नहीं चाहिए। साथ ही स्ट्राइक रेट को लेकर भी सवाल उठाया है।

बाबर आजम का स्ट्राइक रेट केवल 112-115 है- के श्रीकांत

क्रिकेट एक्सपर्ट के. श्रीकांत ने पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव के दौरान बाबर आजम को लेकर बात करते हुए कहा,

मुझे नहीं लगता कि बाबर को टी20 क्रिकेट खेलना चाहिए। मेरा मतलब है कि आप टी20 क्रिकेट में हर समय यह टुक-टुक नहीं कर सकते। वे कहते हैं कि बाबर ने विराट या रोहित की तरह 4,000 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट केवल 112-115 है।’

पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में 107 रनों का पीछा करते हुए जैसे-तैसे 3 विकेट से जीत दर्ज की है। टीम ने 95 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। बाबर आजम ने फिर 94.12 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों में 32 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को जीत दिलाई। जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तान बाबर आजम ने टीम के लिए चार मैचों में मात्र 122 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...