Skip to main content

ताजा खबर

“उसने मिले मौकों में अच्छा…”, दिनेश कार्तिक ने वाशिंगटन सुंदर को बताया अश्विन का रिप्लेसमेंट

R Ashwin, Dinesh Karthik & Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने हाल ही में बड़ा बयान देते हुए वाशिंगटन सुंदर को रविचंद्रन अश्विन का रिप्लेसमेंट बताया है। कार्तिक का मानना है कि सुंदर को जो भी मोके मिले हैं उनमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। दिग्गज स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन सालों से भारत के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में। अश्विन अब तक भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

सुंदर को उसका हक मिलना चाहिए- दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए बताया,

भारत निश्चित रूप से अगले जनरेशन के ऑफ स्पिनर की तलाश में हैं, क्योंकि इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पिछली इंडिया-ए सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में तीन ऑफ स्पिनरों- पुलकित नारंग, वाशिगंटन सुंदर और सारांश जैन को मौका दिया था। वे कोशिश कर रहे हैं और वाशिंगटन सुंदर इस समय रविचंद्रन अश्विन के बाद सबसे आगे हैं। उसे जो भी लिमिटेड मौके मिले हैं उनमें उसने अच्छा प्रदर्शन किया है और मुझे लगता है कि किसी के पास जाने से पहले उसे अपना हक मिलना चाहिए।

अश्विन ने टेस्ट में अब तक लिए हैं 516 विकेट

रविचंद्रन अश्विन ने अब तक 100 टेस्ट मैचों में 516 विकेट लिए हैं। वह अनिल कुंबले (619) के बाद टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज है। वहीं, उन्होंने 141 पारियों में 26.26 की स्ट्राइट रेट से 3309 रन भी बनाए हैं, जिसमें 5 शतक शामिल है। अश्विन ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच वर्ल्ड कप 2023 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं, उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ था।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक ऐसा रहा है वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन

वाशिंगटन सुंदर ने अब तक भारत के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 66.25 के औसत से 265 रन बनाए हैं और 49.83 के औसत, 3.41 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए हैं। वहीं, 22 वनडे मैचों में 24.23 के औसत, 82.89 के स्ट्राइक रेट से 315 रन बनाए, और 27.22 के औसत, 4.71 की इकॉनमी से 23 विकेट भी लिए हैं।

वहीं, टी20 फॉर्मेट में सुंदर के प्रदर्शन की बात करें तो 49 मैचों में 13.33 के औसत और 129.03 के स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए हैं और 24.64 के औसत, 6.93 की इकॉनमी से 44 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...