Skip to main content

ताजा खबर

‘उसने जिस पिच पर रन बनाए वो आसान नहीं’ IND vs ENG सेमीफाइनल में सूर्या भाऊ की कड़क पारी पर आकाश चोपड़ा 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra), सूर्यकुमार यादव की टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई शानदार पारी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने जिस पिच पर रन बनाए, वो बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी।

गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोवीडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 68 रनों से अपने नाम कर लिया है।

हालांकि, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय टीम इंडिया रन बनाने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आई, क्योंकि विराट कोहली (9) के बाद ऋषभ पंत (4) भी सस्ते में आउट हो गए। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर, टीम इंडिया को कठिन परिस्थिति से बाहर निकाला।

मुकाबले में सूर्या ने बल्लेबाजी के लिए ट्रिकी विकेट पर 36 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर 171 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

सूर्यकुमार यादव की पारी की आकाश चोपड़ा ने की जमकर तारीफ

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की कमाल की पारी पर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश चोपड़ा ने कहा- सूर्यकुमार यादव ने भी वास्तव में अच्छी पारी खेली। यह एक महत्वपूर्ण पारी थी, उन्होंने (क्रिस) जॉर्डन को छक्का लगाया और स्पिनर्स को भी अच्छा खेला। वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके, लेकिन उनकी पारी अच्छी थी।

आकाश ने आगे कहा- भारत और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा एक छोर पर थे, और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव रोहित के साथी है। यहां दोनों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और टीम को सुरक्षित स्थिति में पहुंचाया।

सूर्यकुमार यादव की शुरुआत टूर्नामेंट में अच्छी नहीं रही। वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था। वह पाकिस्तान के खिलाफ आउट हुए और ट्रोल हो गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दो मैचों में अर्धशतक लगाए, इस मैच में भी उन्होंने अहम रन बनाए और जिन पिचों पर उन्होंने रन बनाए हैं, वो इतनी आसान नहीं हैं।

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...