Skip to main content

ताजा खबर

“उसको कप्तानी करना आता ही नहीं है”- शुभमन गिल को Captaincy मिलने पर बोले अमित मिश्रा

“उसको कप्तानी करना आता ही नहीं है”- शुभमन गिल को Captaincy मिलने पर बोले अमित मिश्रा

Shubman Gill Amit Mishra (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इस दौरे पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। अमित मिश्रा ने युवा क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर कुछ चौंकाने वाली बातें कही साथ ही उन्होंने एक पॉडकास्ट में खुलकर गिल की कप्तानी की आलोचना की।

मिश्रा का मानना कि गिल को टीम में ज्यादा सपोर्ट मिली है और साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा होता रहता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ इस सीरीज में संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई और सेलेक्टर्स का यह फैसला फैंस को पसंद नहीं आया।

अमित मिश्रा ने की शुभमन गिल की कप्तानी की आलोचना

अमित मिश्रा ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो पर कहा ‘मुझे नहीं लगता, मैंने उसको अभी आईपीएल में देखा… उसको कप्तानी करना आता ही नहीं है। उसके पास आइडिया ही नहीं है कप्तानी का। उसे कप्तान बनाया क्यों गया, यह बड़ा सवाल है। सिर्फ इस वजह से कि वो टीम इंडिया में हैं, उन्हें कप्तान नहीं बना दिया जाना चाहिए।’

जब अमित मिश्रा से पूछा गया कि क्या गिल को ज्यादा सपोर्ट किया जा रहा है, क्या राहुल द्रविड़ ने इतना गिल का नाम कर दिया है कि इसका असर देखने को मिल रहा है, तो उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा होता है और कई लोगों के साथ होता है।

अमित मिश्रा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि गिल से बेहतर खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ है। मैं गिल का कोई हेटर नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी दी जानी चाहिए थी। गिल को ज्यादा मौके मिल रहे हैं क्योंकि राहुल द्रविड़ उन्हें ज्यादा पसंद करते हैं।’

আরো ताजा खबर

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...

क्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे विराट कोहली? चेज मास्टर ने दिया दो-टूक जवाब

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली ने, टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलने की किसी भी तरह की...

हरमनप्रीत कौर लगाएंगी एक अनोखी ‘डबल सेंचुरी’, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनेंगी

Harmanpreet Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज रात (21 जून) एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रही हैं। वह दुनिया की पहली ऐसी...