Skip to main content

ताजा खबर

“उसका गुणगान गाना बंद करो…” विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को लेकर संजय मांजरेकर का पोस्ट वायरल

Virat Kohli Sanjay Manjrekar (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुकाबला रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सका।

रोहित शर्मा की टीम ने यह मैच जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत छह रन से जीत लिया। इस मैच में तेज गेंदबाज ने कुल तीन विकेट लिए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 3.50 की इकोनॉमी रेट से सिर्फ 14 रन दिए और मैच को भारत के पक्ष में कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल में रेड हॉट फॉर्म के बाद इस टी20  वर्ल्ड कप में फीके पड़ गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का अब तक प्रदर्शन

Virat Kohli ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने बस 4 रन बनाए। वहीं, आयरलैंड के खिलाफ कोहली 5 गेंदों में बस 1 रन ही बना पाए थे। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार अर्धशतक लगाकर भारत को हारा हुआ मैच जिताया था। ऐसे में सभी लोग विराट कोहली पर काफी उम्मीद लगा बैठे थे पर वह फेल हो गए।

अब संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने कोहली को कटाक्ष करते हुए ऐसा बयान दिया है जिससे विराट फैंस थोड़ा भड़क सकते हैं।

संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के लिए कहा लिखा 

भारतीय मीडिया विराट कोहली एंड कंपनी से ऑब्सेस है। वह लगातार बल्लेबाजों के ही गुणगान में लगी रही जसप्रीत बुमराह ने बिना किसी शोर-शराबे के अपने दम पर मैच में जीत दिला दी। बुमराह भारतीय टीम के फिलहाल सबसे शानदार खिलाड़ी हैं।

While Indian media obsesses over Virat & Co, Jasprit Bumrah quietly wins games for India single-handedly. By far the best player in the Indian team & has been for a while now.🙇🙇🙇#JaspritBumrah#ICCT20WC

— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) June 10, 2024

इस पोस्ट में संजय ने विराट कोहली पर नहीं बल्कि भारत के मीडिया टीम पर तंज कसा है, लेकिन उन्होंने इनडायरेक्टली विराट कोहली को भी ताने मारे हैं। वहीं, उन्होंने जसप्रीत बुमराह के लिए तारीफ़ों के पुल बांध दिए।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...