Skip to main content

ताजा खबर

“उसका औसत 55-56 है, लेकिन…..”- चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इस प्लेयर को इग्नोर किए जाने पर भड़के भज्जी

Harbhajan Singh. (Image Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले हफ्ते चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 खिलाड़ियों की भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, इस टीम में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुना गया है। संजू सैमसन को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है। चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में सैमसन का नाम ना होने पर हरभजन सिंह थोड़े नाखुश नजर आए।

भज्जी ने बताया कि सैमसन का वनडे में औसत 55-56 का है फिर भी उन्हें मौका नहीं मिला, इसका उनको काफी बुरा लग रहा है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल के चयन ना होने से भी वह दुखी हैं।

वर्ल्ड कप 2023 के पहले से ही केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर हैं, वहीं चोट के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत को बतौर बैकअप विकेटकीपर चुना गया है। पंत ने कार एक्सीडेंट के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की, लेकिन वहां वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। वहीं लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सैमसन वनडे टीम में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं।

संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिलने पर Harbhajan Singh ने दिया बड़ा बयान

हरभजन सिंह ने संजू सैमसन को लेकर कहा, “सच में, मुझे उसके लिए बुरा लगता है। वह रन बनाता है लेकिन उसे बाहर कर दिया जाता है। मुझे पता है कि आप केवल 15 का ही चयन कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उसकी बल्लेबाजी फॉर्मेट के अनुकूल है। उसका औसत 55-56 है, लेकिन वह दूसरे विकेटकीपर के रूप में भी नहीं है। जब हम उसे चुनने की बात करते हैं, तो लोग पूछते हैं, किसकी जगह? जगह बनाई जा सकती है।”

इसके अलावा, हरभजन ने युजवेंद्र चहल को भी नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठाए हैं। भज्जी ने कहा, “संजू टीम में नहीं है। युजवेंद्र चहल भी टीम में नहीं है। आपने चार स्पिनर चुने हैं, उनमें से दो बाएं हाथ के हैं। आप वेरिएशन के लिए एक लेग स्पिनर को भी शामिल कर सकते थे। चहल एक शानदार गेंदबाज हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या गलत किया कि वह इस टीम में फिट नहीं बैठते।”

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...