Skip to main content

ताजा खबर

उर्विल पटेल का तूफान! 13 गेंदों में फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, खास सेलिब्रेशन हुआ वायरल

Urvil Patel (Image credit Twitter – X)

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उर्विल ने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लेकिन उनकी पारी से ज्यादा चर्चा उनके खास सेलिब्रेशन की हुई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

13 गेंदों में मचाया तूफान

चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती झटका संजू सैमसन के रूप में लगा था, जिसके बाद उर्विल पटेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे। पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और आवेश खान के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए।

इसके बाद उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में दिग्वेश सिंह राठी की गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाकर मैच का पूरा मोमेंटम बदल दिया। उर्विल ने अपनी पहली 11 गेंदों में ही सात छक्के जड़ दिए थे और ऐसा लगने लगा था।

वह युवराज सिंह का 12 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। हालांकि, वह उस रिकॉर्ड से एक गेंद पीछे रह गए, लेकिन उन्होंने यशस्वी जायसवाल के सबसे तेज आईपीएल फिफ्टी रिकॉर्ड की बराबरी जरूर कर ली।

पिता को समर्पित किया खास पल

अर्धशतक पूरा करने के बाद उर्विल का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने पहले ड्रेसिंग रूम की तरफ हाथ जोड़कर अभिवादन किया और फिर जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था ‘यह आपके लिए है, पापा।’

मदर्स डे के मौके पर अपने पिता को समर्पित यह भावुक संदेश फैंस को बेहद पसंद आया। उनकी इस खास प्रतिक्रिया ने दिखाया कि यह पारी उनके लिए सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि एक भावनात्मक पल भी थी।

उर्विल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें आठ छक्के शामिल रहे। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दूसरे विकेट के लिए मात्र 34 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत चेन्नई ने 204 रन के लक्ष्य का आधे से ज्यादा स्कोर पहले आठ ओवरों में ही बना लिया और मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।

আরো ताजा खबर

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...

क्या हैरी ब्रूक से भी खतरनाक हैं अभिषेक शर्मा? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया कौन है सबसे बेहतर

Harry Brook and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस समय सबसे खतरनाक बल्लेबाज कौन है, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारत के सलामी...