Skip to main content

ताजा खबर

उम्र बस एक नंबर है लेकिन इतने सालों तक जो आप…: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

उम्र बस एक नंबर है लेकिन इतने सालों तक जो आप बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

R Ashwin (Photo Source: X/Twitter)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने खेल से जुड़ी यादों को लेकर बड़ा खुलासा किया।

बता दें कि चेन्नई रविचंद्रन अश्विन का होमग्राउंड है और यहां उन्होंने सिर्फ चार टेस्ट मैच खेले हैं। कोविड-19 ब्रेक के बाद भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच शानदार टेस्ट मैच खेला गया था और अश्विन ने इस मैच को लेकर अपना पक्ष रखा।

रविचंद्रन अश्विन ने आधिकारिक ब्रॉडकास्टर Sports18 को बताया कि, ‘इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला काफी स्पेशल था। ब्रेक के बाद दर्शक पहली बार मैदान पर मैच देखने के लिए आए थे और सभी लोगों ने मुझे काफी सम्मान दिया। जिस तरीके से मैच हुआ वो मेरे लिए काफी स्पेशल था। चेन्नई मेरे लिए काफी खास मैदान रहा है और यहां काफी यादें भी जुड़ी है।’

रविचंद्रन अश्विन ने अपना 100वां टेस्ट मैच इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने 516 विकेट झटके हैं और भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले हैं जिन्होंने 619 विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन है।

लाल मिट्टी की पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है: रविचंद्रन अश्विन

अनुभवी ऑलराउंडर ने आगे कहा कि, ‘क्रिकेट ऐसा खेल है जिसका मैं काफी सम्मान करता हूं और फील्ड पर हर लम्हें का लुफ्त उठाता हूं। उम्र बस एक नंबर है लेकिन इतने साल जो आप काम करते हैं और मेहनत करते हैं वह अपना टोल लेता है।

चेन्नई मैदान पर हमेशा ही अच्छा टेस्ट मैच देखने को मिलता है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के अलावा यहां हमेशा ही बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला 500 बनाम 500 रन का हुआ था। हम एक बार फिर से लाल मिट्टी की पिच पर खेल रहे हैं और यहां काफी उछाल भी है जो गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होगी। बांग्लादेश टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को हराया है और वो हमें काफी अच्छी चुनौती देंगे। अंडरडॉग को परफॉर्म करके देखना मुझे हमेशा ही काफी अच्छा लगता है लेकिन अब बांग्लादेश को अंडरडॉग नहीं कहा जा सकता है।’

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...

SM Trends: 1 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दौरान, एक हास्यास्पद घटना के कारण खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।...

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...