Skip to main content

ताजा खबर

‘उम्मीद है कि और भी बहुत कुछ आएगा’ जो रूट के साथ अपनी रिकाॅर्ड पार्टनरशिप पर हैरी ब्रूक

‘उम्मीद है कि और भी बहुत कुछ आएगा’ जो रूट के साथ अपनी रिकाॅर्ड पार्टनरशिप पर हैरी ब्रूक

Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड की बड़ी जीत के साथ खत्म हुआ। मुकाबले में मेजबान टीम को इंग्लैंड ने पारी और 47 रनों के बड़े अंतर से हराया है।

तो वहीं इस मैच में इंग्लैंड को जीत दिलाने में इंग्लैंड की ओर से जो रूट (262) और हैरी ब्रूक (317) की ओर से कई गई रिकाॅर्ड साझेदारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहली पारी में दोनों ने चौथे विकेट के लिए रिकाॅर्ड 454 रन जोड़े। यह इंग्लैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए की गई टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

दोनों ने इससे पहले साल 1957 में पीटर मे और काॅलिन काॅडरे द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ की गई 411 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ा है। तो वहीं दोनों की इस साझेदारी की वजह से इंग्लैंड ने अपनी पारी मुकाबले में 823/7 पर घोषित की, और खेल के 5वें दिन उन्होंने पाकिस्तान को 220 रनों पर ऑलआउट कर मैच को अपने नाम किया। दूसरी ओर, मैच खत्म होने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड जीतने वाले हैरी ब्रूक ने बड़ा बयान दिया है। ब्रूक ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि आगे बहुत कुछ आने वाला है।

हैरी ब्रूक ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड पहले मैच के खत्म होने के बाद हैरी ब्रूक ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हमने बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लिया, वहां गर्मी में बहुत मुश्किल हो रही थी। ईमानदारी से कहूं तो हम लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की सोच रहे थे।

लंच के समय हमारी बातचीत हुई, हमें पता था कि लंच के बाद हम थोड़ी देर के लिए वहां बल्लेबाजी करने वाले हैं। बस कोशिश करनी है और बल्लेबाजी का आनंद लेना है, और साझेदारी बनानी है, और स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते रहना है और गेंदबाजों को दबाव में रखना है।

हैरी ने आगे कहा- जितना संभव हो उतना तरल पदार्थ लिया जा रहा था। एनर्जी जैल, और खाना भी। यह कठिन था, लेकिन इसका फायदा उठाने के लिए यह एक अच्छी पिच थी। उम्मीद है कि और भी बहुत कुछ आएगा।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...