Skip to main content

ताजा खबर

उम्मीद करता हूं कि जल्द ही मैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से अपना ड्रीम डेब्यू कर पाऊं: सैम कोंटास

Sam Kontas (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंटास ने टीम इंडिया के खिलाफ वार्म अप मैच में प्राइम मिनिस्टर XI की ओर से 14 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रनों की तूफानी पारी खेली थी। सैम कोंटास ने अपनी इस पारी के दौरान टीम इंडिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया था। तमाम लोगों ने इस युवा खिलाड़ी की पारी की जमकर प्रशंसा की थी।

बता दें कि, सैम कोंटास ने हाल ही में शेफील्ड शील्ड मुकाबले में दो शतक जड़े। यह उपलब्धि हासिल करने वाले सैम कोंटास सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। खराब फॉर्म से जूझने के बाद सैम कोंटास ने नवंबर में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया A की ओर से खेलते हुए इंडिया A के खिलाफ 73 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

सैम कोंटास ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि वो ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करना चाहते हैं। यह उनके सपने के सच होने जैसा है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक युवा खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मैं यह मौका चाहता हूं। जब भी मुझे चुनौती मिलती है तो मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहता हूं और उम्मीद है कि आने वाले समय में भी मैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेहतरीन क्रिकेट खेलता हुआ नजार आऊं। मेरा यही सपना है कि मैं अपने देश की ओर से भाग लूं और अच्छा प्रदर्शन करूं। यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।’

मैं अपना सर्वश्रेष्ठ वर्जन दुनिया के सामने रखना चाहता हूं: सैम कोंटास

सैम कोंटास ने आगे कहा कि, ‘मैं कभी भी ज्यादा उत्साहित नहीं होता हूं। मेरी सोच हमेशा यही रहती है कि आज के समय के बारे में सोचूं और दुनिया के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ वर्जन रख पाऊं। उम्मीद करता हूं कि एक न एक दिन रिजल्ट मेरे हक में हो।’

पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच को टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया था। अब ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 6 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के अक्षत रघुवंशी, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से मिलते हुए...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...