Skip to main content

ताजा खबर

उप-कप्तान हार्दिक पांड्या की ये खुशी देख, अफगानिस्तान टीम टेंशन में आ गई है

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, इस ऑलराउंडर को बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले हैं अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में। वहीं अब सुपर-8 मुकाबलों की बारी है, जिसे लेकर हार्दिक हद से ज्यादा ही उत्साहित हैं और उनका ये उत्साह कुछ तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। वैसे बल्लेबाजी-गेंदबाजी के अलावा पांड्या पर उप-कप्तानी की भी जिम्मेदारी है।

अपने अभ्यास सत्र को लेकर बयान दिया था हार्दिक पांड्या

वहीं हाल ही में हार्दिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पांड्या ने अपने अभ्यास को लेकर बात की थी। ऑलराउंडर ने कहा थी- मैं नेट्स में उतनी ही गेंदबाजी करता हूं, जितनी बाकी के तेज गेंदबाज करते हैं और बल्लेबाजी में भी बाकी खिलाड़ियों जितनी गेंद फेस करता हूं। साथ ही ऑलराउंडर ने कहा की- जब से मैंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है, तब से वर्ल्ड कप जीतने का सपना देखा है और टीम के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहता हूं।

हार्दिक पांड्या की खुशी सहन नहीं कर पाएंगे अफगान टीम के खिलाड़ी

*आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का सामना होगा अफगानिस्तान से।
*उससे पहले हार्दिक पांड्या ने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं सोशल मीडिया पर शेयर।
*इन तस्वीरों में ऑलराउंडर नजर आ रहा है काफी खुश, उत्साह से दिख रहा है लबरेज।
*वेस्टइंडीज की पिचों पर पांड्या की ऑलराउंडर के तौर पर होगी काफी अहम भूमिका।

मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या ने ये पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

ऑलराउंडर ने अपने खेल को लेकर इस वीडियो में दिया बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

कितने विकेट अपने नाम किए हैं हार्दिक ने?

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार गेंदबाजी की कर रहे हैं, कभी बुमराह खेल पलट रहे हैं तो कभी अर्शदीप टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी लिख रहे हैं। वहीं हार्दिक भी इन गेंदबाजों का पूरा साथ दे रहे हैं, जहां पांड्या ने अभी तक ग्रुप स्टेज में हुए 3 मैचों में 7 बल्लेबाजों को आउट किया है और आगे भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है वर्ल्ड कप में।

আরো ताजा खबर

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...

SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रेयस अय्यर और साथी क्रिकेटर अमन खान को हाल ही में डाउनटाइम और गहन फिटनेस प्रशिक्षण के संयोजन में एक साथ देखा गया था।...

IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज...

Virat Kohli की बेमिसाल इंटेंसिटी ने बदला भारतीय टीम के फील्डिंग का स्तर: पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच

How Virat Kohli Transformed India’s Fielding Culture, Reveals T Dilip (image via X) T Dilip on Virat Kohli fielding: भारत के फील्डिंग कोच के तौर पर अपने लगभग पांच साल...