Skip to main content

ताजा खबर

उपमहाद्वीप में होने वाले 6 टेस्ट मुकाबलों में हमें काफी अच्छी चुनौती मिलेगी: न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी

उपमहाद्वीप में होने वाले 6 टेस्ट मुकाबलों में हमें काफी अच्छी चुनौती मिलेगी न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी

Tim Southee (Photo Source: X/Twitter)

न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउदी टेस्ट फॉर्मेट में आने वाली चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें, न्यूजीलैंड टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में 9 मैच और खेलने हैं जिसमें से पहले 6 उपमहाद्वीप में खेले जाएंगे। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ अगले हफ़्ते ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट खेलना है।

यह उनका बचे हुए 9 टेस्ट में पहला उपमहाद्वीप में टेस्ट मुकाबला होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड टीम श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर में दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसके बाद टिम साउदी एंड कंपनी को भारत के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टिम साउदी को पूरी उम्मीद है कि आने वाली चुनौतियों के लिए टीम पूरी तरह से तैयार है और उपमहाद्वीप में वो जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज जरूर करना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें टिम साउदी ने कहा है कि, ‘मैं उपमहाद्वीप में बचे हुए 6 टेस्ट के लिए काफी उत्साहित हूं। यह हमारे लिए काफी अच्छी चुनौती होगी। हमारे कुछ खिलाड़ी है जो लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड में हुए कैंप में भी कुछ खिलाड़ी थे। इसलिए हम टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे। बहुत ही कम समय में हमें बचे हुए 9 टेस्ट खेलने और फैंस भी इसके लिए काफी उत्साहित होंगे।’

यह रही वीडियो:

टिम साउदी ने आगे कहा कि, ‘Ben Sears और William O’Rourke टेस्ट क्रिकेट में नए हैं लेकिन हमने उन्हें बाकी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा है। मुझे पूरा भरोसा है कि वनडे और टी20 के बाद यह दोनों खिलाड़ी टेस्ट प्रारूप में भी धुआंधार प्रदर्शन करने को देखेंगे।

द हंड्रेड टूर्नामेंट में मैंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि अब प्रारूप पूरी तरह से बदल चुका है और टेस्ट में भी मैं अपने इसी फॉर्म को जारी रखना चाहूंगा। यह अच्छी बात है कि द हंड्रेड टूर्नामेंट और टेस्ट क्रिकेट के बीच में मुझे थोड़ा ब्रेक मिला है। अब मेरी निगाहें टेस्ट क्रिकेट पर होगी और मैं अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहूंगा।’

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम 5 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के टीम होटल पहुंच चुकी है।

আরো ताजा खबर

‘मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को ज्यादा मिस नहीं करेगी’ पूर्व भारतीय ने किया बड़ा दावा

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X) इन दिनों आईपीएल क्रिकेट जगत में मुंबई इंडियंस के कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा...

IPL 2027 Trade: गुजरात टाइटन्स छोड़ दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनेंगे प्रसिद्ध कृष्णा? रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा!

Gujarat Titans Pacer Prasidh Krishna Likely to Join Delhi Capitals for IPL 2027: Reports (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा...

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर 7 दिन के स्टैंड-डाउन पर

NZ vs IND: Lockie Ferguson and Blair Tickner Sidelined Against India (image via getty) भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम स्टेजेस से पहले न्यूजीलैंड को गेंदबाजी के मोर्चे पर...