Skip to main content

ताजा खबर

‘उन्होंने इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई है’ PBKS द्वारा श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह को बड़ी राशि में खरीदने के बाद टाॅम मूडी

Tom Moody (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए इस समय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हो रहा है। दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट टी20 लीग में इस बार 333 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए बोली जारी है। मेगा ऑक्शन में टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 टीमें खाली पड़े 204 स्लाॅट को भरने के लिए बोली लगाती हुई नजर आ रही हैं।

मेगा ऑक्शन में सबसे पहले मार्की लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों पर बोली लगती हुई नजर आ रही है। इस बीच इस लिस्ट में शामिल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपए की बड़ी राशि देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

इसके बाद पंजाब किंग्स (PBKS) ने भारतीय टीम के अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ा है। पंजाब किंग्स ने दोनों खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 44.75 करोड़ रुपए की कीमत चुकाई है। तो वहीं पंजाब द्वारा इन दो खिलाड़ियों को बड़ी राशि में खरीदने के बाद, टीम के पूर्व कोच टाॅम मूडी (Tom Moody) का बड़ा बयान सामने आया है।

Tom Moody ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आईपीएल नीलामी में अर्शदीप सिंह और श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स द्वारा खरीदने के बाद, टाॅम मूडी ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा- यह हमें बताता है कि पंजाब इस नीलामी में करोड़ों से भरी हुई जेब के साथ आया था, और अब उसने दो खिलाड़ियों की नीलामी के साथ उन्हें बहुत जल्दी खाली कर दिया है।

हां, आप जानते थे कि वे जल्दी ही कड़ी मेहनत करने वाले थे, क्योंकि वे उस स्थिति में थे। मुझे नहीं लगता कि दुनियाभर में फैंस अर्शदीप के लिए 18 करोड़ या श्रेयस अय्यर के लिए लगभग 27 करोड़ का भुगतान करने की उम्मीद कर रहे थे। उन्हें अपने दो खिलाड़ी मिल गए हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए बड़ी कीमत चुकाई है।

Some new, some old ➡️ Ready to shine in red and gold! ❤️#IPL2025Auction #PunjabKings pic.twitter.com/sLzA8z02iU

— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 24, 2024

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...