Skip to main content

ताजा खबर

“उन्हें रणजी की जरूरत नहीं है…”, विराट कोहली को लेकर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर

Virat Kohli (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में रेलवे के खिलाफ मैच से विराट कोहली ने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की। हालांकि, उनका कमबैक कुछ खास नहीं रहा वह 6 रन बनाकर हिमांशु सांगवान के खिलाफ आउट हुए। विराट के खराब प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली ने एक इनिंग और 19 रनों से शानदार जीत हासिल की।

मैच के पहले दो दिन अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस का जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कुछ फैंस विराट से मिलने के लिए सिक्योरिटी को तोड़ते हुए मैदान के अंदर भी घुसे। विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी खेलने को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रियां दी है। अंबाती रायडू ने हाल ही में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, विराट को रणजी ट्रॉफी खेलने की जरूरत नहीं है।

विराट कोहली को एकेला छोड़ दें- अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा,

“अभी विराट कोहली को रणजी की जरूरत नहीं है। 81 शतकों के लिए उनकी तकनीक अच्छी थी और आगे भी यह अच्छी रहेगी। किसी को भी उन्हें किसी चीज के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। उन्हें फिर से सब कुछ अच्छा महसूस करने के लिए समय चाहिए। उनके अंदर की चिंगारी अपने आप जल उठेगी। मूल रूप से उनका सम्मान करें और उन पर विश्वास करें, सबसे महत्वपूर्ण बात उन्हें अकेला छोड़ दें।”

साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन खास नहीं रहा। 10 टेस्ट मैचों में उनका औसत सिर्फ 25 रहा और मात्र दो 50+ पारियां खेल पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने पांच मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था।

विराट अब 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा बनने के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong Women: जारी महिला एशिया कप का 7वां मैच भारत और...

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...