Skip to main content

ताजा खबर

“उन्हें रणजी की जरूरत नहीं है…”, विराट कोहली को लेकर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर

Virat Kohli (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में रेलवे के खिलाफ मैच से विराट कोहली ने 12 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की। हालांकि, उनका कमबैक कुछ खास नहीं रहा वह 6 रन बनाकर हिमांशु सांगवान के खिलाफ आउट हुए। विराट के खराब प्रदर्शन के बावजूद दिल्ली ने एक इनिंग और 19 रनों से शानदार जीत हासिल की।

मैच के पहले दो दिन अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस का जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। कुछ फैंस विराट से मिलने के लिए सिक्योरिटी को तोड़ते हुए मैदान के अंदर भी घुसे। विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी खेलने को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रियां दी है। अंबाती रायडू ने हाल ही में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, विराट को रणजी ट्रॉफी खेलने की जरूरत नहीं है।

विराट कोहली को एकेला छोड़ दें- अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा,

“अभी विराट कोहली को रणजी की जरूरत नहीं है। 81 शतकों के लिए उनकी तकनीक अच्छी थी और आगे भी यह अच्छी रहेगी। किसी को भी उन्हें किसी चीज के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। उन्हें फिर से सब कुछ अच्छा महसूस करने के लिए समय चाहिए। उनके अंदर की चिंगारी अपने आप जल उठेगी। मूल रूप से उनका सम्मान करें और उन पर विश्वास करें, सबसे महत्वपूर्ण बात उन्हें अकेला छोड़ दें।”

साल 2024 में टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन खास नहीं रहा। 10 टेस्ट मैचों में उनका औसत सिर्फ 25 रहा और मात्र दो 50+ पारियां खेल पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में उन्होंने पांच मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत से 190 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था।

विराट अब 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा बनने के लिए टीम इंडिया से जुड़ेंगे। पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में...