Skip to main content

ताजा खबर

“उन्हें कप्तानी से हटाना नाइंसाफी”- शाहीन अफरीदी के सपोर्ट में उतरे पूर्व पाक प्लेयर

उन्हें कप्तानी से हटाना नाइंसाफी- शाहीन अफरीदी के सपोर्ट में उतरे पूर्व पाक प्लेयर
Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोईन खान ने शाहीन शाह अफरीदी को सफेद गेंद की कप्तानी से हटाने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि यह अनुचित था। उन्होंने फिर से अफरीदी को फिर से कप्तान बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आड़े हाथ लिया है। साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में बाबर आजम को भी लपेटा, जो फिलहाल पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं।

बता दें कि पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर ने तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दिया दिया था। उसके बाद शाहीन को टी20 और शान मसूद को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था। शाहीन को महज एक सीरीज के बाद कप्तानी गंवानी पड़ी थी। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-4 से हार मिली थी। पीसीबी ने शाहीन से कप्तानी लेने के बाद बाबर को व्हाइट बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया।

शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीने जाने पर मोईन खान ने दिया बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व टेस्ट कप्तान मोईन ने कहा, “शाहीन अफरीदी में टीम का नेतृत्व करने की क्षमता है और खिलाड़ी उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वह टी20 में कप्तानी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। मुझे व्हाइट बॉल क्रिकेट में कप्तान की जिम्मेदारी निभाने के लिए उनसे उपयुक्त कोई और नहीं लगता। उन्हें कप्तानी से हटाना नाइंसाफी था।”

अपने करियर में 69 टेस्ट और 219 वनडे मैच खेलने वाले मोईन ने कहा कि पाकिस्तान को लंबे समय तक एक कप्तान पर भरोसा बरकरार रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ”अगर लगातार बदलाव होते रहेंगे तो खिलाड़ी अपने कप्तान की बात नहीं सुनेंगे। अगर क्रिकेट बोर्ड कप्तान को पूरा सहयोग देगा और उन्हें दीर्घकालिक जिम्मेदारी का आश्वासन देगा तो टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा।”

बाबर की पाकिस्तान के कप्तान के रूप में फिर से नियुक्ति टीम के लिए अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान को में टी20 वर्ल्ज कप 2024 में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था। अमेरिका के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद मोईन ने कहा कि, “आजम को एक मैच के बाद विकेटकीपिंग का मौका नहीं दिया गया और पहली ही गेंद पर (अमेरिका के खिलाफ) आउट होने के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया।

कोई भी खिलाड़ी पहली गेंद पर आउट हो सकता है, लेकिन यहां खिलाड़ियों को विकसित करने की जो परंपरा हुआ करती थी, वह अब नहीं रही। चाहे कप्तान हो या प्रबंधन, अगर वे खिलाड़ियों में इतनी जल्दी बदलाव करते रहेंगे तो हम अच्छे खिलाड़ी कैसे तैयार कर सकते हैं?’’

আরো ताजा खबर

“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया

Vaibhav Sooryavanshi Witty Safety Warning to Paparazzi Goes Viral (image via X) भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी, वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर...

IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 5th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5वें...

“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ

VVS Laxman Praises PM Modi After Asian Games felicitation Ceremony (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बीसीसीआई के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को नई...

16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. जहानारा आलम संन्यास लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं बांग्लादेश की पूर्व तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपने...