
Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि टी-20 वर्ल्ड कप जीत स्टार क्रिकेटर विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कहने का सही तरीका था। उन्होंने ये भी बताया कि इन दिग्गजों का स्थान लेने के लिए काफी टैलेंट मौजूद है। उनका मानना है कि ये खिलाड़ी और ज्यादा व्हाइट बॉल ट्रॉफी जीत सकते थे।
विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर माइकल वॉन ने दिया बड़ा बयान
आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया है। इसी बीच वॉन ने सोमवार को क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में कहा, ”वे सभी सहमत होंगे कि ये जाने का बिल्कुल सही तरीका है लेकिन उन्हें और व्हाइट बॉल ट्रॉफियां जीतनी चाहिए थी। यह सोचकर कि उन्हें (रोहित को) एक और मैच जीतने में सत्रह साल लग गए, मुझे लगता है कि वह यह स्वीकार करने वाले पहले व्यक्ति होंगे कि उन्हें एक या दो और जीतने चाहिए थे।”
माइकल वॉन ने कहा कि अब ये खिलाड़ी टेस्ट, वनडे और इंडियन प्रीमियर लीग पर ज्यादा अच्छे से फोकस कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा, ”उन्होंने कहा, “बारबाडोस में जीत और ट्रॉफी अपने हाथ में लेकर बाहर जाना शानदार अनुभव रहा होगा। अब वे आराम से बैठकर टेस्ट क्रिकेट, थोड़ा वनडे क्रिकेट और आईपीएल में एमएस धोनी की तरह खेल सकते हैं और हमेशा खेलते रहेंगे। भारतीय क्रिकेट में उनकी जगह भरी जा सकती है क्योंकि उस टीम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद है।”
आपको बता दें कि, टीम इंडिया ने पिछले महीने USA और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब को जीतकर 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। इससे पहले 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीता था, जबकि 2007 में भारत ने टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था। ये दोनों ही ICC ट्रॉफी उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था।
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

