Skip to main content

ताजा खबर

‘उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा कीमत मिली’ IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर की कीमत पर रिकी पाॅन्टिंग 

‘उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा कीमत मिली’ IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर की कीमत पर रिकी पाॅन्टिंग 

Ricky Ponting and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब में हुआ था। इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने देशी-विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया।

तो वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) ने रिकाॅर्ड 26.75 करोड़ की बोली लगाई थी। वह आईपीएल इतिहास में ऋषभ पंत (27 करोड़) के बाद बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हाल में ही में उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, अब पंजाब टीम के हेड कोच रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने श्रेयस की आईपीएल ऑक्शन में कीमत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Ricky Ponting ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही ‘The Howie Games’ पाॅडकास्ट पर पाॅन्टिंग ने कहा- लेकिन अंत में यह इंडियन प्रीमियर लीग है। यह विदेशी लोगों के बारे में इतना कुछ नहीं है। विदेशी लोग बहुत प्रचार करते हैं, वे बहुत सारे पैसे या कुछ और के लिए जाते हैं। लेकिन जहां तक ​​मेरी बात है, तो मुझे सही भारतीय खिलाड़ियों को टीम में वापिस लाना होगा। तो हम श्रेयस अय्यर से शुरुआत करते हैं, जिनके साथ मैंने दिल्ली कैपिटल्स में काम किया है।

पाॅन्टिंग ने आगे कहा- उन्हें (श्रेयस) हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा कीमत मिली। एक टीम थी जिसके खिलाफ मैं बोली लगा रहा था, मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काफी उत्सुक था कि वह वहां न जाए, अर्शदीप पहले गया, जो पिछले साल के हमारे टाॅप खिलाड़ियों में से एक था।

हमारे पास 18 करोड़ पर बनाए रखने का मौका था, और वह 18 करोड़ में गया इसलिए हमने उसे लॉक कर दिया। इसके बाद श्रेयस दूसरे नंबर पर था। फिर लेग स्पिनर युजी चहल। आप इन खिलाड़ियों और किरदारों के बारे में बात करते हैं, वह मेरे लिए भी एक खास व्यक्ति था। हमने उसके लिए एक निश्चित राशि का बजट रखा था, लेकिन वह उससे कहीं ऊपर चला गया।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...