
Ricky Ponting and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के लिए मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में सऊदी अरब में हुआ था। इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने देशी-विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया।
तो वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) ने रिकाॅर्ड 26.75 करोड़ की बोली लगाई थी। वह आईपीएल इतिहास में ऋषभ पंत (27 करोड़) के बाद बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। हाल में ही में उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। दूसरी ओर, अब पंजाब टीम के हेड कोच रिकी पाॅन्टिंग (Ricky Ponting) ने श्रेयस की आईपीएल ऑक्शन में कीमत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
Ricky Ponting ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही ‘The Howie Games’ पाॅडकास्ट पर पाॅन्टिंग ने कहा- लेकिन अंत में यह इंडियन प्रीमियर लीग है। यह विदेशी लोगों के बारे में इतना कुछ नहीं है। विदेशी लोग बहुत प्रचार करते हैं, वे बहुत सारे पैसे या कुछ और के लिए जाते हैं। लेकिन जहां तक मेरी बात है, तो मुझे सही भारतीय खिलाड़ियों को टीम में वापिस लाना होगा। तो हम श्रेयस अय्यर से शुरुआत करते हैं, जिनके साथ मैंने दिल्ली कैपिटल्स में काम किया है।
पाॅन्टिंग ने आगे कहा- उन्हें (श्रेयस) हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा कीमत मिली। एक टीम थी जिसके खिलाफ मैं बोली लगा रहा था, मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काफी उत्सुक था कि वह वहां न जाए, अर्शदीप पहले गया, जो पिछले साल के हमारे टाॅप खिलाड़ियों में से एक था।
हमारे पास 18 करोड़ पर बनाए रखने का मौका था, और वह 18 करोड़ में गया इसलिए हमने उसे लॉक कर दिया। इसके बाद श्रेयस दूसरे नंबर पर था। फिर लेग स्पिनर युजी चहल। आप इन खिलाड़ियों और किरदारों के बारे में बात करते हैं, वह मेरे लिए भी एक खास व्यक्ति था। हमने उसके लिए एक निश्चित राशि का बजट रखा था, लेकिन वह उससे कहीं ऊपर चला गया।
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

