

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया।
इसी उपलब्धि के बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डोड्डा गणेश ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की और उन्हें भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज बताया।
डोड्डा गणेश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पुरानी यादें अपनी जगह अच्छी हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि भारत के पास टेस्ट क्रिकेट में रिषभ पंत से बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज रहा है।
50 टेस्ट में बनाया खास प्रभाव
पंत ने अपने टेस्ट करियर में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा टेस्ट मैचों में 3,500 से अधिक रन बनाए हैं। उनके नाम आठ शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं। खास बात यह है कि पंत ने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मुश्किल परिस्थितियों में भी टेस्ट शतक लगाए हैं।
गणेश का मानना है कि ऋषभ पंत का प्रभाव केवल उनके आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज तक सीमित नहीं है। उन्होंने कई मुकाबलों में अपने दमदार प्रदर्शन से भारत को जीत दिलाई है। उनके अनुसार ऋषभ पंत का मैच जिताने वाला प्रभाव पिछले दौर के महान बल्लेबाजों के बराबर है।
टेस्ट क्रिकेट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों की बात करें तो एमएस धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। धोनी ने लंबे करियर में ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन ऋषभ पंत का बल्लेबाजी औसत उनसे बेहतर है। ऋषभ पंत का टेस्ट औसत 43 से ज्यादा है, जबकि धोनी का औसत करीब 38 रहा था।
100 टेस्ट छक्के लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाज
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। इस सूची में बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम जैसे खिलाड़ी भी हैं। ऋषभ पंत ने यह उपलब्धि काफी कम मैचों में हासिल की है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, विकेटकीपिंग और मैच का रुख बदलने की क्षमता ने उन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे खास खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है।
ये भी पढ़ें – “मैदान पर उतरो और बस अपना खेल खेलो” – बुरे दौर में विराट कोहली ने दी थी हिम्मत, पीवी सिंधु का खुलासा
43 साल बाद Kapil Dev की खास लिस्ट में शामिल हुए Ollie Robinson, खास रिकॉर्ड किया नाम
19 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“मैं हमेशा तैयार हूं, देखते हैं किस्मत में क्या है” – दूसरे टेस्ट में वापसी को लेकर बोले शोरिफुल इस्लाम
SM Trends: 19 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

