Skip to main content

ताजा खबर

“उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना गर्व की बात…”, विराट कोहली को लेकर दिल्ली के गेंदबाज का बयान

उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना गर्व की बात विराट कोहली को लेकर दिल्ली के गेंदबाज का बयान

Virat Kohli (Photo Source: X)

रणजी ट्रॉफी 2024-25 एलिट ग्रुप-डी में रेलवे और दिल्ली की टीम आमने-सामने हैं। भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली 12 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली की टीम में वापसी कर रहे हैं। रेलवे के खिलाफ वह टीम के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

विराट कोहली की मौजूदगी से दिल्ली की रणजी टीम का माहौल काफी ज्यादा बदल गया है। रेलवे के खिलाफ मैच से पहले नवदीप सैनी ने विराट के साथ प्रैक्टिस सेशन करना कैसा रहा इसे लेकर बात की। साथ ही यह भी कहा कि भारतीय दिग्गज बल्लेबाज के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना सभी खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है।

उनके साथ प्रैक्टिस करने में मजा आता है- नवदीप सैनी

नवदीप सैनी ने विराट कोहली के साथ प्रैक्टिस सेशन को लेकर बात करते हुए कहा,

“उनके खिलाफ जब भी हम प्रैक्टिस करते हैं बहुत मजा आता है, क्योंकि एक प्रतियोगिता जैसा रहता है। मैं शुरुआत से ही भैया के साथ खेल रहा हूं और एक मौका रहता है कि आप एक अच्छे प्लेयर को आउट करो या बढ़िया बॉल डालो, तो आज भी सब सेम ही था कि मुझे अपना काम करना है और फिर आगे देखते है कि कैसा रहता है।”

विराट कोहली पिछले कुछ समय से आउटसाइड ऑफ-स्टंप की गेंद पर आउट होते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह कमजोरी जगजाहिर हो गई है। सैनी से आगे पूछा गया कि क्या विराट ने उन्हें स्पेशल रूप से किसी एक क्षेत्र पर गेंदबाजी करने के लिए कहा था? जिसका जवाब देते हुए तेज गेंदबाज ने कहा,

“नहीं ऐसा कुछ नहीं था मैं अपनी तैयारियों के लिए देख रहा था कि मेरे लिए क्या चीजें बेहतर रहेंगी। क्योंकि भैया मेरी टीम में ही है।”

विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना गर्व की बात

नवदीप सैनी ने आखिरी में विराट कोहली की मौजूदगी में ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा है, इसे लेकर बातें की। उन्होंने कहा,

“भैया के आने से काफी बदलाव आया है। क्योंकि वह इतने बड़े लीजेंड है तो उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना सब लड़कों के लिए बहुत गर्व की बात है। उनके देखकर हमेशा यही रहता है कि भैया की इंटेंसिटी कितनी हाई है, उस हिसाब से हमारी भी इंटेंसिटी हाई रहनी चाहिए। ये हमारा प्लस पॉइंट है।”

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...