Skip to main content

ताजा खबर

‘उनके पास मेरे बच्चे के खिलाफ कुछ है’ संजू सैमसन के पिता ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम की अनदेखी के बाद KCA को दोषी ठहराया

‘उनके पास मेरे बच्चे के खिलाफ कुछ है’ संजू सैमसन के पिता ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम की अनदेखी के बाद KCA को दोषी ठहराया

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

विजय हजारे ट्राॅफी 2024-25 सीजन के लिए केरल की टीम चुने जाने से पहले केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने एक ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया था। इस कैंप में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने भाग नहीं लिया था। इसके बाद जब केसीए ने विजय हजारे टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा की, तो उस टीम में सैमसन का नाम शामिल नहीं था।

इनफाॅर्म संजू सैमसन को टीम में शामिल ना करने को लेकर जब केसीए से सवाल किया गया, तो बोर्ड ने जबाव दिया कि खिलाड़ी ने बोर्ड द्वारा आयोजित कैंप में भाग नहीं लिया था, इसलिए उन्हें इस टीम में जगह नहीं मिली है। दूसरी ओर, इसके कुछ समय बाद जब आगामी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का सेलेक्शन हुआ, तो उस टीम में संजू को जगह नहीं मिली।

दूसरी ओर, भारतीय क्रिकेट टीम के चैंपियंस ट्राॅफी स्क्वाॅड से चूकने का जिम्मेदार संजू सैमसन के पिता ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने केसीए अध्यक्ष और सेकेट्ररी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

संजू सैमसन के पिता ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही मात्रभूमि इंग्लिश के हवाले से संजू सैमसन के पिता Vishwanath ने कहा- केसीए के भीतर ऐसे लोग हैं जो मेरे बच्चे के खिलाफ हैं, हमने पहले कभी एसोसिएशन के खिलाफ नहीं बोला है, लेकिन इस बार, यह बहुत ज्यादा हो गया है। संजू अकेले नहीं हैं जिन्होंने कैंप में भाग नहीं लिया, फिर भी उसी स्थिति में रहने वाले अन्य खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी गई।

क्रिकेटर के पिता ने आगे कहा- यह जयेश जॉर्ज (केसीए अध्यक्ष) या विनोद एस कुमार (बोर्ड सचिव) के बारे में नहीं है। यह बीच में कुछ छोटे लोग हैं जो छोटी-छोटी बातों पर हर चीज को जहर में बदल देते हैं। हम खिलाड़ी हैं, और हमें खेल के व्यवसाय में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं बस इतना चाहता हूं कि मेरे बेटे को खेलने का उचित मौका दिया जाए। यदि कोई गलती है, तो हम चर्चा के लिए तैयार हैं और उसे ठीक करने के लिए तैयार हैं।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...