
Virat Kohli in Go Green Jersey (Photo Source: Twitter/RCB)
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने बताया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तानी करने के लिए विराट कोहली सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। आरसीबी के पूर्व प्रमुख खिलाड़ी डिविलियर्स ने कोहली के नेतृत्व गुणों को लेकर बात की और मौजूदा टीम को पहले आईपीएल खिताब की तलाश में प्रेरित करने की उनकी क्षमता।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन में फाफ डु प्लेसिस के आरसीबी छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं, ऐसे में अब बेंगलुरु फ्रेंचाइजी एक नए कप्तान की तलाश कर रही है। डिविलियर्स ने हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में बोलते हुए बताया कि, आरसीबी के पास विराट कोहली को कप्तान बनाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है क्योंकि टीम में और कोई लीडर इस समय नजर नहीं आ रहा है।
Virat Kohli कप्तानी के लिए RCB के पास एकमात्र विकल्प हैं- AB de Villiers
एबी डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब पर कहा, “दोस्तों, मुझे लगता है कि विराट कोहली (आरसीबी की कप्तानी के लिए) एकमात्र विकल्प हैं। वह अपने करियर के अंत के करीब हैं, पहले से कहीं ज्यादा प्रेरित हैं। जब तक वह फॉर्म में नहीं आ जाते और रन नहीं बनाते, हम उन्हें मैच जीतने वाली पारियां खेलते हुए देखने के आदी हैं। यह उनके करियर का आखिरी पड़ाव जैसा है।”
कोहली आईपीएल में 2013 से 2021 तक आरसीबी की कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने टीम को आईपीएल 2016 के फाइनल में पहुंचाया था, उस दौरान उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ चार शतक जड़े थे। हालांकि 2021 में कोहली ने RCB की कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन इस सीजन उम्मीद जताई जा रही है कि वह बतौर कप्तान वापसी कर सकते हैं।
डी विलियर्स का मानना है कि विराट कोहली आरसीबी की इस सीजन कप्तानी की जिम्मेदारी लेकर अपने करियर का शानदार अंत कर सकते हैं। विराट कोहली ने 143 मैचों में आरसीबी की कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 66 मैच जीते हैं, वहीं 70 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनकी कप्तानी में आरसीबी का जीत का प्रतिशत 46.15 का रहा है।
भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए
‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज
Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती
“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

