Skip to main content

ताजा खबर

‘उनका हनीमून पीरियड खत्म हो गया है’, सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर के लिए बोल दी चुभने वाली बात!

Sunil Gavaskar and Gautam Gambhir

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर की शुरुआत निराशाजनक हुई है। इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाई। इस शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सुनील गावस्कर ने यहां तक कह दिया कि जहां तक ​​भारत के मुख्य कोच की बात है तो गौतम गंभीर का “हनीमून पीरियड” खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समय गंभीर की गलतियों को माफ किया जा सकता है, लेकिन उन्हें आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए टीम को उचित तरीके से गाइड करने की जरूरत है।

टीम में अभिषेक नायर की क्या भूमिका है?- सुनील गावस्कर

गावस्कर ने इंडिया टूडे को बताया, गौतम गंभीर का हनीमून पीरियड खत्म हो गया है। हम इस दौरान की गई गलतियों को माफ कर सकते हैं, लेकिन अब हम चाहते हैं कि वह आगे आएं और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खिलाड़ियों का उचित मार्गदर्शन करें।

दिग्गज खिलाड़ी ने टीम में अभिषेक नायर की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, बल्लेबाजी के लिए…टीम में अभिषेक नायर की क्या भूमिका है? क्या वह बल्लेबाजी कोच या सहायक कोच हैं?।

उन्होंने कहा, गंभीर ने इन दोनों की तुलना में बहुत अधिक रन बनाए हैं, इसलिए अगर वह आगे आकर खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दे सकें कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में कैसे बल्लेबाजी करनी है और उन्हें किस प्रकार का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, तो हम शायद बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

बता दें कि भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। इसके बाद आगामी मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...