Skip to main content

ताजा खबर

ईशान किशन की होगी टीम इंडिया में वापसी, बीसीसीआई और सेलेक्टर्स के साथ मिलकर लिया ये बड़ा फैसला

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ समय पहले घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लेने के कारण और नेशनल टीम से दूर रहने के कारण बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। सेलेक्टर्स ने उस वक्त ये भी साफ कर दिया गया था कि, ईशान किशन की टीम में वापसी तभी होगी जब वो घरेलू क्रिकेट खेलेंगे।

अब शायद ईशान किशन भी इस बात को समझ गए हैं। वो अब अपनी राज्य टीम झारखण्ड के लिए आगामी घरेलू सत्र में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज ने खुद को झारखंड की ओर से आगामी घरेलू सत्र के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो आगामी घरेलू सत्र में झारखंड टीम की कप्तानी करते हुए भी दिख सकते हैं।

आगामी घरेलू सीजन में खेलते हुए दिख सकते हैं ईशान किशन

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ईशान ने आगामी घरेलू सत्र के लिए खुद को उपलब्ध बताया है और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने 26 वर्षीय खिलाड़ी को 25 प्री-सीजन संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है। ईशान ने कथित तौर पर घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला अपने कुछ ‘शुभचिंतकों और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं’ की सलाह के बाद लिया है। ईशान को झारखंड की कप्तानी का भी प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।

पिछले साल ईशान BCCI और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के स्पष्ट निर्देशों को नहीं माना था और पूरा घरेलू सीजन मिस किया था। वहीं IPL की तैयारी उन्होंने बड़ौदा की एक अकादमी में हार्दिक पांड्या के साथ की थी। इस वजह से उन्हें बीसीसीआई के स्ट्रेल कॉन्ट्रैक्ट से तो हाथ धोना ही पड़ा था साथ ही उन्हें अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं मिली थी।

वहीं पिछले साल साउथ अफ्रीका टूर को बीच में ही मानसिक थकान का हवाला देकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह देश विदेश में घूमते और कई इवेंट में हिस्सा लेते नजर आए थे। जब बोर्ड ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा तो भी उन्होंने नहीं सुनी और सीधा आईपीएल खेले। ईशान किशन की इस हरकत से खफा बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ही बाहर कर दिया था।

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...