Skip to main content

ताजा खबर

ईरानी ट्रॉफी 2024 के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ईरानी ट्रॉफी 2024 के लिए रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम का हुआ ऐलान ऋतुराज गायकवाड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ruturaj Gaikwad (Pic Source-X)

आज यानी 24 सितंबर को ईरानी ट्रॉफी 2024 की रेस्ट ऑफ़ इंडिया टीम की घोषणा की जा चुकी है। रेस्ट ऑफ इंडिया मुंबई के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे।

यह महत्वपूर्ण मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक खेला जाएगा। मुंबई के खिलाफ आगामी मैच में जहां एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु ईश्वरण को टीम का उपकप्तान चुना गया है। अभिमन्यु ईश्वरण इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने दिलीप ट्रॉफी 2024 में भी अपनी छाप छोड़ी थी। टीम में यश दयाल और ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है।

हालांकि यह दोनों ही खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में 27 सितंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे और इसीलिए उनका मुंबई के खिलाफ ईरानी ट्रॉफी 2024 में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

यह रहा रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वॉड:

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, ईशान किशन, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, यश दयाल, रिकी भुई, शाश्वत रावत, खलील अहमद, राहुल चाहर

टीम में तेज गेंदबाजों के रूप में मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और खलील अहमद को भी शामिल किया गया है जबकि विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को खेलते हुए देखा जाएगा। हाल ही में आगामी मुकाबले के लिए मुंबई ने भी अपने कप्तान की घोषणा कर दी है। रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच में मुंबई टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आएंगे। उन्हीं की कप्तानी में मुंबई ने इसी साल 42वीं बार रणजी ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

अजिंक्य रहाणे के अलावा अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और बेहतरीन ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी मुंबई टीम में शामिल किया गया है। मुंबई टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ठाकुर पूरी तरह से फिट है और वो सिर्फ गेंदबाजी लाइनअप को ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी को भी काफी मजबूत करेंगे। 1 अक्टूबर से शुरू हो रहे ईरानी ट्रॉफी 2024 के इस महत्वपूर्ण मैच में दोनों ही टीमों को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...