Skip to main content

ताजा खबर

ईयान हीली ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान, आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने दिया पूर्व खिलाड़ी को मुंहतोड़ जवाब

Jake Fraser-McGurk (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के आक्रामक बल्लेबाजी शैली की पूर्व खिलाड़ी ईयान हीली ने जमकर आलोचना की थी। बता दें कि, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने घरेलू क्रिकेट में अभी तक धमाकेदार बल्लेबाजी की है लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सिर्फ 16 रन ही बनाए थे। ईयान हीली ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क और मैथ्यू शॉर्ट के बल्लेबाजी रवैया की जमकर आलोचना की है और उन्होंने उनकी बल्लेबाजी की तुलना ‘स्कूलयार्ड बूलीज’ से की है।

ईयान हीली ने SEN को बताया कि, ‘ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का घमंड आधे घंटे के लिए भी उन्हें मैच में आगे नहीं रख पाया। वो इसे स्कूलयार्ड क्रिकेट की तरह देख रहे हैं। शॉट सिलेक्शन काफी खराब था और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ‘स्कूलयार्ड बूलीज’ की तरह खेला है। क्रिकेट बोर्ड ने जितना उन पर निवेश किया है यह बहुत ही खराब दिख रहा है क्योंकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक निराशाजनक बल्लेबाजी की है।’

हमें आक्रामक शुरूआत देने के लिए चुना गया है: जेक फ्रेजर-मैकगर्क

हीली के इस बयान को लेकर जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने कहा कि, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता है। खेल काफी जल्दी बदल रहा है और अगर हम पहले 10 ओवर में धमाकेदार शुरुआत करते हैं तो टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकती है। अगर हम टीम को अच्छी शुरुआत देंगे तो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजों को भी काफी मदद मिलेगी और हम बड़ा स्कोर बना सकते हैं।

मैं और शॉर्ट मैदान पर उतरकर अपनी तरह से क्रिकेट खेल सकते हैं और इसीलिए हमें चुना गया है। टीम में हमें इसीलिए जगह मिली है ताकि हम आक्रामक शुरुआत दे सके और विरोधी टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल सके। यही हमारी भी योजना है और टीम की भी। मैनेजमेंट हमसे जैसे भी बल्लेबाजी की उम्मीद रखना चाहता है हम उन्हें वैसा ही प्रदर्शन करते हुए दिखा सकते हैं।’

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...