Skip to main content

ताजा खबर

ईमानदारी से कहूं तो पिछले कुछ महीनों में हमारे कुछ खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल नीचे चला गया है: सऊद शकील

Saud Shakeel (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट टीम के नए उपकप्तान सऊद शकील (Saud Shakeel) ने बड़ा बयान दिया है। शकील का कहना है कि हाल के समय में पाकिस्तान टीम का फिटनेस लेवल काफी गिर गया है। इस वजह से पाक टीम वर्ल्ड की बाकी टीमों की स्किल और फिटनेस के मामले में बराबरी नहीं कर पाती है।

गौरतलब है कि हाल में ही आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों के फिटनेस में सुधार के लिए उन्हें आर्मी कैंप में भेजा था और ट्रेनिंग भी करवाई थी।

हालांकि, पीसीबी के इस फैसले के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की खूब आलोचना देखने को मिली थी। खासकर जिस तरह से विकेटकीपर आजम खान और बाबर आजम ट्रेनिंग कर रहे थे। लेकिन अब सऊद शकील ने इस मसले पर बड़ा बयान दिया है।

सऊद शकील ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले सऊद शकील ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा- ईमानदारी से कहूं तो पिछले कुछ महीनों में हमारे कुछ खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल नीचे चला गया और उन्होंने इसे स्वीकार भी किया। हम वर्तमान में अपने फिटनेस स्तर पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और हम भविष्य में भी इसे बेहतर बनाने की उम्मीद कर रहे हैं।

दूसरी ओर, आजम खान की फिटनेस को लेकर मोहम्मद हफीज ने हाल में ही कहा था कि 6 हफ्ते की ट्रेनिंग करने के बाद, जब आजम खान उपस्थित हुए, तब भी उनके शरीर का वजन और शरीर में वसा का स्तर उतना ही था जितना कि 6 हफ्ते पहले था। इसके अलावा उनकी दौड़ने की क्षमता भी दूसरे खिलाड़ी से दोगुनी कम कम थी। अगर बाकी खिलाड़ी 2 किलोमीटर की दूरी को 10 मिनट में कर रहे हैं, तो आजम इसे 20 मिनट में कर रहे थे।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...