Skip to main content

ताजा खबर

ईडन गार्डन में छाया भारतीय स्पिनर्स का जादू, जोस बटलर के अलावा सभी इंग्लिश बल्लेबाजों को सस्ते में भेजा वापस पवेलियन

ईडन गार्डन में छाया भारतीय स्पिनर्स का जादू, जोस बटलर के अलावा सभी इंग्लिश बल्लेबाजों को सस्ते में भेजा वापस पवेलियन

Team India (Pic Source-X)

इस समय कोलकाता की ईडन गार्डन में इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है। इस शानदार मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और इंग्लैंड ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया।

भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो सभी ने अपना काम बखूबी से निभाया। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 68 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जोस बटलर इंग्लैंड की ओर से एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ था। हालांकि उनके अलावा बाकी इंग्लिश बल्लेबाजों ने निराशाजनक बल्लेबाजी की।

बटलर के अलावा हैरी ब्रूक ने 17 रन बनाए जबकि जोफ्रा आर्चर 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। आदिल रशीद 8 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस मैच में जबरदस्त गेंदबाजी की। मेजबान की ओर से शानदार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने भी दो विकेट हासिल किए। रवि बिश्नोई ने भले ही एक भी विकेट ना लिया हो लेकिन उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च किए।

टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 133 रन बनाने हैं

टीम इंडिया को अगर पहले टी20 जीतना है तो उन्हें 133 रन बनाने होंगे। मेजबान के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी बल्लेबाज इस समय शानदार फॉर्म में है। गेंदबाजों के बाद मेजबान के बल्लेबाज भी इस मैच में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

भले ही पहली पारी के खत्म होने तक इंग्लैंड इस मैच में पीछे है लेकिन अगर उन्हें मैच में वापसी करनी है तो गेंदबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी।

আরো ताजा खबर

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...

ENG vs IND 2026: विराट कोहली के फिटनेस टेस्ट के बाद होगा वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन, हार्दिक लगभग बाहर

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के इंग्लैंड दौरे से बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को...

IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स 

Axar Patel and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में केएल राहुल (KL Rahul) बतौर कप्तान खेलते हुए...