Skip to main content

ताजा खबर

ईडन गार्डन्स नहीं… IPL 2025 में ये स्टेडियम होगा KKR का नया होम ग्राउंड, जानें बड़ी वजह

KKR (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह, सुनील नरायण, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है। कप्तान श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा जैसे खिलाड़ी रिलीज कर दिए गए हैं। टीम ऑक्शन में 48 करोड़ पर्स के साथ उतरेगी।

इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले स्टेडियम में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जाएंगे। इसी कारण से, डिफेंडिंग चैंपियन KKR को आगामी सीजन में एक नया होम ग्राउंड मिलने वाला है।

त्रिपुरा का स्टेडियम होगा KKR का नया होम ग्राउंड

त्रिपुरा के नरसिंहगढ़ में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नया होम ग्राउंड हो सकता है। बता दें, इस स्टेडियम का निर्माण 2017 में 185 करोड़ की लागत से शुरू हुआ लेकिन अब तक स्टेडियम पूरी तरह से तैयार नहीं है।

त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुब्रत डे ने पुष्टि की कि स्टेडियम फरवरी 2025 तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि स्टेडियम केकेआर की मेजबानी कर सकता है। और हाल ही में आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने स्टेडियम का दौरा भी किया है। साथ ही यह भी बताया कि, यदि शेष समय में काम पूरा नही हुआ तो वे फर्म के कॉन्ट्रैक्ट को टर्मिनेट कर देंगे और नई फर्म नियुक्त करेंगे।

News18 के अनुसार सुब्रत डे ने बताया,

आईपीएल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल ने हाल ही में नरसिंहगढ़ में प्रस्तावित इंटरनेशनल स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगर स्टेडियम अगले साल फरवरी से पहले बनकर तैयार हो जाता है तो इसे केकेआर का दूसरा होम ग्राउंड बनाया जा सकता है या फिर किसी और राज्य को इसका लाभ मिलेगा। प्रस्तावित स्टेडियम में आईपीएल मैचों की मेजबानी करने का यह सुनहरा मौका है, इसलिए हमने काम में तेजी लाने और फरवरी 2025 तक इसे पूरा करने के लिए एक प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन एजेंसी को बुलाया है। TCA निर्माण कार्य की समीक्षा करेगा और यदि एजेंसी समय सीमा को पूरा करने में विफल रहती है, तो हम उसे टर्मिनेट कर देंगे और शेष कार्य को पूरा करने के लिए एक नई फर्म को नियुक्त करेंगे।

 

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...