Skip to main content

ताजा खबर

इस 18 साल के धाकड़ स्पिनर के लिए मुंबई इंडियंस ने लुटा दिए करोड़ों रुपए, जाने अल्लाह गजनफर के बारे में सब कुछ यहां

Allah Ghazanfar (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि, अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा है।

जैसे ही इस युवा स्पिनर का नाम नीलामी में लिया गया मुंबई इंडियंस ने तुरंत उन पर बोली लगाना शुरू कर दिया। अल्लाह गजनफर का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। मुंबई इंडियंस के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी इस बेहतरीन स्पिनर के लिए बोली लगाते हुए देखा गया। हालांकि अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अल्लाह गजनफर को अफगानिस्तान के अगले बड़े स्पिनर के रूप में देखा जा रहा है। अभी तक वह 8 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने कुल 12 विकेट लिए हैं, लेकिन अहम बात उनका एक मैच में पांच विकेट चटकाना रहा। वहीं, उन्होंने अभी तक 16 टी20 मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। एक मैच में चार विकेट गजनफर ने दो बार चटकाए, लेकिन सुर्खियां बना उनका इकॉनमी रन-रेट। अंतरराष्ट्रीय वनडे में उनका इकॉनमी रन-रेट 4.36 रहा, तो टी20 में यह 4.43 है।

उनके पास कैरम बॉल और रॉन्ग’अन सहित कई तरह के वैरिएशन हैं और उनका ऐक्शन भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से काफी मिलता-जुलता है। गजनफ़र ने हाल ही में साउथ अफ़्रीका और बांग्लादेश को वनडे सीरीज़ में अपनी गेंदबाज़ी से सबको चौंकाया था।

आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं युवा स्पिनर

उन्होंने हाल में इमर्जिंग टी20 एशिया कप के दौरान इंडिया A के खिलाफ नई गेंद से अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह को अपना शिकार बनाया था।गजनफर को डेथ ओवरों का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है। वह पिछले IPL सीज़न में KKR टीम हिस्सा थे, लेकिन रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में आए थे हालांकि उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था।

गजनफ़र इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। मुंबई इंडियंस भी इस बात से काफी खुश होगी कि उन्होंने इस जबरदस्त स्पिनर को अपनी टीम में शामिल किया है।

আরো ताजा खबर

चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों पर अंतिम फैसला आज, सुरक्षा चिंताओं के बीच कर्नाटक कैबिनेट लेगी बड़ा फैसला

M. Chinnaswamy Stadium (Image Credit- Twitter/X) आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घरेलू मैचों की मेज़बानी पर अनिश्चितता अब भी बनी हुई है। कर्नाटक कैबिनेट आज, गुरुवार,...

IPL 2026 Auction: कौन हैं अशोक शर्मा? जो माना जा रहा है ऑक्शन में शामिल सबसे बेहतर भारतीय तेज गेंदबाज

Ashok Sharma (Image credit Twitter – X) IPL 2026 की मिनी ऑक्शन से पहले एक नाम लगातार चर्चा में है, और ये नाम है राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अशोक...

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने गंभीर पर फिर साधा निशाना, कहा ‘उसे लगता है वह जो…’

Shahid Afridi and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter/X) पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के बीच की पुरानी और कड़वी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर...

विराट कोहली नहीं बल्कि ये खिलाड़ी है टीम इंडिया का सबसे मेहनती खिलाड़ी, यशस्वी जायसवाल का बड़ा खुलासा

Virat Kohli and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने क्रिकेट के बडे़ रिकाॅर्ड्स को अपने नाम करने के...