Skip to main content

ताजा खबर

‘इस समय उन्हें टीम के साथ की जरूरत है’ गॉल में खराब प्रदर्शन के बावजूद अजिंक्य रहाणे ने कुलदीप यादव का समर्थन किया

Ajinkya Rahane and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)
Ajinkya Rahane and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को सपोर्ट करने की गुजारिश की है। गौरतलब है कि गाॅल में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 165 रनों से जीत हासिल की थी।

लेकिन, इस मुकाबले में स्पिन फ्रेंडली पिच पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान कलाई के गेंदबाज ने 103 रन खर्च करते हुए मात्र एक विकेट हासिल किया। हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान को लगता है कि कुलदीप अब भी मैच जिताने वाले गेंदबाज हैं और टीम के समर्थन से वे अपनी फाॅर्म में वापसी कर सकते हैं।

Kuldeep Yadav को लेकर रहाणे का बड़ा बयान

भारत बनाम श्रीलंका के बीच गाॅल में पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, रहाणे ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- “मैं चाहता हूँ कि कुलदीप यादव का हौसला बढ़ाया जाए। इस समय उन्हें टीम के साथ की जरूरत है। जब भी अहम मौके आए हैं, उन्होंने विकेट लिए हैं। हां, उन्हें यहां ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।”

“खेल में ये सब होता रहता है और कभी-कभी आपको सही लय नहीं मिल पाती। लेकिन, अगर हालात वैसे ही हों, तो मैं चाहूंगा कि कुलदीप को सपोर्ट किया जाए। वह मैच जिताने वाले बॉलर हैं। अगर टीम अभी उनका साथ देती है, तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

दूसरी ओर, इंडिया टुडे की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन को खिलाने का विचार कर रहा है। श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा।

देखने लायक बात होगी कि क्या कुलदीप यादव अपनी जगह दूसरे टेस्ट मैच में बरकरार रख पाते हैं या नहीं?

ये भी पढ़ें – 20 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

24 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराकर वनडे ट्राई-सीरीज जीती अफगानिस्तान ने शारजाह में खेले गए फाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7...

नमन धीर ने रचा इतिहास, इरफान पठान का 17 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज नमन धीर ने शानदार प्रदर्शन किया। 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च...

“वैभव सूर्यवंशी को ज्यादा देर बेंच पर न बैठाए टीम इंडिया”: रवि शास्त्री ने टीम मैनेजमेंट को दी चेतावनी

Ravi Shastri (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में 15 साल के...

“मैं किसी को गलत साबित करने के लिए नहीं खेलता” – न्यूजीलैंड पर पहले T20I में जीत के बाद बोले संजू सैमसन

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया। इस मुकाबले में...