

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को सपोर्ट करने की गुजारिश की है। गौरतलब है कि गाॅल में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 165 रनों से जीत हासिल की थी।
लेकिन, इस मुकाबले में स्पिन फ्रेंडली पिच पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 25 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान कलाई के गेंदबाज ने 103 रन खर्च करते हुए मात्र एक विकेट हासिल किया। हालांकि, इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान को लगता है कि कुलदीप अब भी मैच जिताने वाले गेंदबाज हैं और टीम के समर्थन से वे अपनी फाॅर्म में वापसी कर सकते हैं।
Kuldeep Yadav को लेकर रहाणे का बड़ा बयान
भारत बनाम श्रीलंका के बीच गाॅल में पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, रहाणे ने हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- “मैं चाहता हूँ कि कुलदीप यादव का हौसला बढ़ाया जाए। इस समय उन्हें टीम के साथ की जरूरत है। जब भी अहम मौके आए हैं, उन्होंने विकेट लिए हैं। हां, उन्हें यहां ज्यादा गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला।”
“खेल में ये सब होता रहता है और कभी-कभी आपको सही लय नहीं मिल पाती। लेकिन, अगर हालात वैसे ही हों, तो मैं चाहूंगा कि कुलदीप को सपोर्ट किया जाए। वह मैच जिताने वाले बॉलर हैं। अगर टीम अभी उनका साथ देती है, तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
दूसरी ओर, इंडिया टुडे की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन को खिलाने का विचार कर रहा है। श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा।
देखने लायक बात होगी कि क्या कुलदीप यादव अपनी जगह दूसरे टेस्ट मैच में बरकरार रख पाते हैं या नहीं?
ये भी पढ़ें – 20 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
21 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 21 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी लगाने वाले टाॅप-5 खिलाड़ी, नंबर 1 से बहुत ही जल्द कट सकता है सचिन का पत्ता
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 2023 में आखिरी बार खेलने वाले खिलाड़ी को मिली जगह 

