Skip to main content

ताजा खबर

इस विदेशी प्लेयर को कोचिंग टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं गौतम गंभीर, IPL में KKR की टीम का है हिस्सा

इस विदेशी प्लेयर को कोचिंग टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं गौतम गंभीर IPL में KKR की टीम का है हिस्सा

Ryan ten Doeschate (Photo Source: Getty Images)

जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से कुछ न कुछ अपडेट सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक और बड़ी न्यूज सामने आई है। भारत के नवनियुक्त हेड कोच गौतम गंभीर नीदरलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रेयान टेन डोशेट को राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल करना चाहते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर ने टीम के प्रबंधन में पूरी तरह से स्वतंत्र होने का अनुरोध किया है। वे नीदरलैंड्स के 44 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी को अपने सपोर्ट स्टाफ में चाहते हैं। टेन डोएशे ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में गंभीर के साथ काम किया है। आईपीएल 2024 का खिताब जीतने वाली टीम के फील्डिंग कोच रहे हैं। वे कैरेबियन प्रीमियर लीग, मेजर लीग क्रिकेट और आईएलटी20 में केकेआर की अन्य टीमों के साथ विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।

हाल ही में गौतम गंभीर ने की थी Ryan ten Doeschate की तारीफ

आपको बता दें कि, हाल ही में सोशल मीडिया पर टेन डोएशे की तारीफ करते हुए गंभीर का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में केकेआर के पूर्व मेंटर ने कहा था कि नीदरलैंड्स का पूर्व खिलाड़ी निस्वार्थ इंसान है और वह उसके लिए गोली खाने को भी तैयार हैं।

उन्होंने कहा था, “जब मैं निस्वार्थता की बात करता हूं, तो मैंने अपने 42 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं कहा। और मैं यह कहना चाहता था। वह सबसे बेहतरीन टीम मैन है जिसके साथ मैंने कभी खेला है। वह सबसे निस्वार्थ इंसान हैं, उनके लिए मैं गोली खाने को हूं। उनके उपर मैं जीवन भर भरोसा कर सकता हूं।”

भले ही गंभीर चाहते हैं कि टेन डोशेट टीम इंडिया के साथ जुड़ें, लेकिन सवाल ये है कि उनको कौन सी भूमिका मिलेगी, क्योंकि राहुल द्रविड़ के सपोर्ट स्टाफ में टी दिलीप फील्डिंग कोच थे और बोर्ड चाहता है कि दिलीप ही आगे फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालें। ऐसे में टेन डोशेट को सहायक कोच के रूप में लाया जा सकता है, लेकिन इसमें एक दिक्कत ये भी है कि अभिषेक नायर का नाम सहायक कोच के तौर पर सामने आ रहा है, जो गंभीर के साथ केकेआर में थे।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...